13
Success Story : बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी आज अपनी फिल्मों में गाड़ियां उड़ाने और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते है. लेकिन क्या आप जानते है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक रोहित ने अपने करियर की शुरुआत महज 35 रुपये की कमाई से की थी? हाल ही में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद उनकी पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ एक बार फिर चर्चा में है.
रोहित शेट्टी के पिता एम.बी. शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. रोहित ने महज 17 साल की उम्र में काम करना शुरू किया. उन्हें दिन के सिर्फ 35 रुपये मिलते थे. पैसे बचाने के लिए वह अक्सर मलाड से अंधेरी तक घंटों पैदल चलकर जाते थे. उनका शुरुआती संघर्ष बहुत ही कठिन था.
अपनी मेहनत और ‘सिंघम’, ‘गोलमाल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दम पर रोहित शेट्टी ने आज अपनी किस्मत बदल दी है. उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) करीब 300 करोड़ रुपये है. वह अपनी फिल्मों की सफलता के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और टीवी शोज (जैसे खतरों के खिलाड़ी) से भी मोटी कमाई करते है.
रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू में एक 10 मंजिला आलीशान बिल्डिंग में रहते है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उन्हें महंगी कारों का बहुत शौक है. उनके गैरेज में लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज और फोर्ड मस्टैंग जैसी कई लग्जरी गाड़ियां खड़ी रहती है. इसके अलावा नवी मुंबई में भी उनका एक करोड़ों का विला है.