Richest Chefs : भारत में कभी कुकिंग को केवल घर की चारदीवारी तक सीमित समझा जाता था, लेकिन आज भारतीय शेफ ने अपनी मेहनत और स्वाद के जादू से इसे अरबों रुपये के व्यापार में बदल दिया है. टीवी स्क्रीन के ‘खाना खजाना’ शो से शुरू हुआ यह सफर अब डिजिटल दुनिया और आलीशान अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट्स तक पहुंच चुका है. संजीव कपूर और विकास खन्ना जैसे दिग्गजों ने न केवल दुनिया भर में भारतीय खाने का लोहा मनवाया, बल्कि वे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके है.
174
भारत में जब भी ‘शेफ’ शब्द का जिक्र होता है, सबसे पहला नाम संजीव कपूर का आता है. ‘खाना खजाना’ शो से घर-घर में पहचान बनाने वाले संजीव कपूर आज भारत के सबसे अमीर शेफ है. उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹1,165 करोड़ है. उन्होंने केवल खाना ही नहीं बनाया, बल्कि कुकिंग को एक बहुत बड़ा ब्रांड बना दिया. उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी रेस्टोरेंट चेन ‘The Yellow Chilli’, मशहूर कुकवेयर ब्रांड ‘Wonderchef’ और उनकी लिखी 150 से ज्यादा कुकबुक्स है.
अमृतसर की गलियों से निकलकर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन तक का सफर तय करने वाले विकास खन्ना आज दुनिया के प्रतिष्ठित ‘मिशलिन स्टार’ शेफ में गिने जाते है. उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹127 करोड़ है. विकास खन्ना ने भारतीय स्वाद को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया है. उनकी कमाई उनके न्यूयॉर्क स्थित मशहूर रेस्टोरेंट ‘Bungalow’, ‘मास्टरशेफ इंडिया’ जैसे टीवी शोज और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकने वाली किताबों से होती है.
सोशल मीडिया और टीवी शोज के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले रणवीर बरार और कुणाल कपूर भी करोड़ों के मालिक है. शेफ रणवीर बरार की संपत्ति लगभग ₹41 करोड़ है, जो हर महीने ब्रांड एंडोर्समेंट और रेस्टोरेंट्स से करीब ₹45 लाख कमाते है. वहीं, शेफ कुणाल कपूर की संपत्ति लगभग ₹43 करोड़ है. इन दोनों शेफ ने साबित कर दिया है कि आज के दौर में एक शेफ न सिर्फ अच्छा खाना बनाता है, बल्कि वह एक बेहतरीन एक्टर, लेखक और सफल बिजनेसमैन भी हो सकता है.