India News (इंडिया न्यूज़), Celebs Reaction On Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है और भारत ने एक ऐतिहासिक कामयाबी अपने नाम कर ली है। चंद्रयान 3 की अचीवमेंट पर पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे में सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल समेत कई स्टार्स ने इसरो को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और इसरो छा गया। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों समेत पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 सफल रहा।’

सिद्धार्थ मल्होत्रा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसरो का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इसरो को चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग के लिए बधाई, हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है। जय हिंद।’

विक्की कौशल

इसके अलावा विक्की कौशल ने भी देश के इस ग्रेट अचीवमेंट पर खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए इसरो को बधाई दी है। विक्की ने लिखा, ‘इसरो की टीम को बधाई। थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए।’

कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की और लिखा, ‘हमारा भारत अब ऐतिहासिक क्षण में चंद्रमा पर है।’

श्रद्धा कपूर

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इसरो के चीफ का भाषण देते हुए वीडियो शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘वाह, क्या मूमेंट है।’

मीरा राजपूत

वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी लिखा, ‘मिशन पूरा हुआ, चंद्रयान 3 के लिए बधाई हो इसरो, भारतीय होने पर गर्व है, वर्ल्ड, हम चांद पर हैं, जय हिंद।’

आर माधवन

आर माधवन ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘यह न केवल मेरे लिए, इसरो के वैज्ञानिकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है। IRSO को बधाई, मैं आज खुश हूं, लेकिन क्या उपलब्धि है, मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं और जैसा कि हर किसी को होना चाहिए। भारत सीमित बजट और संसाधनों के साथ चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक एक नरम और सफल लैंडिंग करने में कामयाब रहा है।”

 

 

Read Also: राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर न्यूड वीडियो बेचने का लगाया आरोप, कहा- ‘47-50 लाख रुपये में बेचे’ (indianews.in)