India News (इंडिया न्यूज़), Ganesh Utsav , दिल्ली: रविवार की रात सितारों की महफिल मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर लगी थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पर रात सितारें गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने के लिए एक छत के नीचे इकट्ठा हुए थे। हालाँकि शाहरुख और सलमान खान ने सबका ध्यान अपनी ओर खीच रखा था। शाहरुख खान अपनी पत्नी और बच्चों के बिना उत्सव में पहुंचे, तो सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा मौजूद थे। दोनों सितारों ने दर्शन के लिए कुर्ता चुना और एथ्निक में बिल्कुल डैशिंग लग रहे थे।

खान परिवार के अलावा, फिल्म बिरादरी के कई नामी लोग गणपति दर्शन के लिए मुख्यमंत्री के घर पहुंचे। दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को गणपति का आशीर्वाद लेते और आरती करते हुए देखा गया।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, भूमि पेडनेकर और अमीषा पटेल ने अपने फेस्टिव बेस्ट अंदाज में पार्टी में चार चांद लगा दिए। जहां पूजा हेगड़े और भुमी पेडनेकर को मैचिंग पीली साड़ियों में देखा गया, वहीं अमीषा पटेल ने सफेद पहनावे में इसे सिंपल रखा।

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले और उदित नारायण भी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर उत्सव में नजर आए।

फिल्मी सितारों के अलावा, टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली अपने बेटे रुद्रांश के साथ नजर आई।

इस उत्सव में स्टार्स बोनी कपूर और अर्जुन रामपाल अपनी बेटियों के साथ नजर आए। जहां बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी ख़ुशी कपूर के साथ थे, तो वहीं अर्जुन रामपाल के साथ उनकी बेटियाँ मायरा और महिका रामपाल भी थीं।

 

ये भी पढ़े-