Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए है’ : कपिल शर्मा का वायरल बयान

‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए है’ : कपिल शर्मा का वायरल बयान

Kapil Sharma Controversy: नेटफ्लिक्स के एक इवेंट में जब कपिल शर्मा से मजाक में '11 मुल्कों की पुलिस' की बात की गई, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा आजकल एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी पीछे लगे हुए है. हालांकि उन्होंने तुरंत इसे हटाने (Edit करने) को कहा, लेकिन बयान वायरल हो गया है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 4, 2026 21:27:36 IST

Mobile Ads 1x1
Kapil Sharma Controversy: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते है, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनकी जुबान से निकली एक बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.  कपिल ने बिना नाम लिए लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग पर एक ऐसा तंज कसा, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. 
 
एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी पीछे लगे है
हाल ही में मुंबई में आयोजित नेटफ्लिक्स के ‘Next on Netflix’ इवेंट के दौरान कपिल शर्मा मंच पर थे. इस मौके पर नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने मजाकिया अंदाज में कपिल की तारीफ करते हुए कहा,  कपिल, हमारी और पूरे इंडिया की नजर तो आप पर बहुत समय से है.  उम्मीद है कि 11 मुल्कों की पुलिस की नजर आप पर नहीं होगी.  इस पर कपिल ने अपनी हाजिरजवाबी दिखाई और तुरंत पलटकर जवाब दिया, आजकल एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी पीछे लगे हुए हैं.  कपिल का यह बयान आते ही वहां हंसी का माहौल तो बना, लेकिन यह कमेंट सीधा इशारा था उन धमकियों की ओर जो कपिल को पिछले कुछ समय से मिल रही है.  कपिल को तुरंत अहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गंभीर कह दिया है, इसलिए उन्होंने वीडियोग्राफरों से इसे ‘एडिट’ करने को कहा, पर यह इवेंट लाइव स्ट्रीम हो रहा था. 
 
कनाडा कैफे फायरिंग और बिश्नोई गैंग का कनेक्शन
कपिल शर्मा के इस बयान को सीधे तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है.  दरअसल, पिछले साल कनाडा के सरे (Surrey) में स्थित कपिल के रेस्तरां ‘कप्स कैफे’ (Kap’s Café) को तीन बार निशाना बनाया गया था.  चार महीने के भीतर वहां तीन बार फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ली थी. 
 
गैंग की ओर से जारी धमकियों में कहा गया था कि कपिल को कॉल किया गया था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया, इसलिए यह ‘कार्रवाई’ करनी पड़ी. कपिल को सलमान खान के साथ करीबी और उनके शो के उद्घाटन में बुलाने को लेकर भी चेताया गया था.  कपिल ने अब अपने मजाक के जरिए उसी डर और दबाव पर तंज कसा है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी चिंतित रहते है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए है’ : कपिल शर्मा का वायरल बयान

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 4, 2026 21:27:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS