होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22nd March 2022 Written Update विराट और सई मिलकर होली का जश्न मनाएंगे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22nd March 2022 Written Update विराट और सई मिलकर होली का जश्न मनाएंगे

Prachi • LAST UPDATED : March 22, 2022, 3:48 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22nd March 2022 Written Update: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई और विराट की लव स्टोरी में हर रोज नए टिवस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। बता दें इससे पहले प्श्रुति ने विराट और सई को दूर कर दिया। अब सई विराट को हासिल करने के लिए मेहनत कर रही है। विराट सई को माफ करने के लिए राजी नहीं है। विराट अब सई के साथ नहीं रहना चाहता।

हालांकि सई भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सीरियल में आपने अब तक देखा कि सई देवयानी को अपने दिल की बात बताती है। देवयानी के कहने पर सई विराट को आई लव यू बोलने का फैसला करती है। हालांकि सई विराट से प्यार का इजहार नहीं कर पाती। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक बड़ा धमाका होने वाला है।

सई च्वहाण हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेगी

अपकमिंग एपिसोड में सई चुपके से विराट को रंग लगाने वाली है। विराट सई पर होली के दिन गुस्सा करेगा। देवयानी, विराट और सई के झगड़े को शांत करवाएगी। होली के मौके पर अश्विनी विराट को मनाने की कोशिश करेगी। अश्विनी अपने हाथ से विराट को मीठा खिलाएगी। सई और विराट को साथ देखकर पाखी चिढ़ जाएगी। पाखी जानबूझकर विराट की ठंडाई में भांग मिला लेगी। भांग पीते ही विराट नशे में झूमने लग जाएगा।

वहीं सई भी गलती से भांग वाली ठंडाई पी लेगी। विराट और सई मिलकर होली का जश्न मनाएंगे। इस दौरान विराट और सई एक दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे। सई च्वहाण हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सई सभी लोगों को सच्चाई बताएगी। सई बताएगी कि विराट ने किस तरह से मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी ड्यूटी को पूरा किया है। अपनी तारीफ सुनकर विराट काफी इमोशनल हो जाएगा।

Read More:  Anupamaa Prequel on Disney Plus Hotstar अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा शो !

Read More: Brahmastra रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म की आखिरी शेड्यूल के लिए वाराणसी पहुंचे!

Read More:  Tiger Shroff And Kriti Sanon Shares Ganapath Set Photo एक्टर्स ने दिखाई नाइट शूटिंग की झलक

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.