Live
Search
Home > मनोरंजन > गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने खोले अनसुने राज, मां को भगवान की तरह पूजते थे ‘चीची मामा’, बोले,’मां के पैर धोकर पी…’

गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने खोले अनसुने राज, मां को भगवान की तरह पूजते थे ‘चीची मामा’, बोले,’मां के पैर धोकर पी…’

गोविंदा के भांजे और भोजपुरी स्टार विनय आनंद ने 'हिंदी रश' पॉडकास्ट में अपने मामा के निजी जीवन के अनसुने किस्से साझा किए. विनय ने गोविंदा के मां के प्रति समर्पण और फिल्म ऑफर्स ठुकराने की आदत पर भी खुलकर बात की.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 19, 2026 11:56:52 IST

Mobile Ads 1x1

गोविंदा – विनय आनंद: सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों तमाम अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. खासतौर पर जब से उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं. हाल ही में उनके भांजे विनय आनंद ने भी इसपर चुप्पी तोड़ी है.
गोविंदा के भांजे और भोजपुरी स्टार विनय आनंद ने ‘हिंदी रश’ पॉडकास्ट में अपने मामा के निजी जीवन के अनसुने किस्से साझा किए. विनय ने गोविंदा के मां के प्रति समर्पण और फिल्म ऑफर्स ठुकराने की आदत पर भी खुलकर बात की.

मां के पैर धोकर पानी पिया

विनय ने बताया कि गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार थे, जिनकी नकल पूरा देश करता था. लेकिन घर पर वो बेहद साधारण तरीके से रहते थे और अपनी मां को भगवान की तरह पूजते थे. विनय ने बताया एक बार दादी (गोविंदा की मां) के जन्मदिन पर गोविंदा ने थाली में उनके पैर धोए और वही पानी पी लिया. विनय बोले, “मैं पूरी जिंदगी उनसे प्रेरित रहा. वे नंबर वन थे, कोई सुपरस्टार उनकी कॉपी न करता हो ऐसा नहीं.” इसके पहले सुनीता आहूजा ने भी अपने ब्लॉग में बताया था कि गोविंदा अपनी मां से बहुत डरते थे और उनकी किसी बात को नहीं टालते थे. 

कई फिल्में और इवेंट ठुकराए

विनय ने स्वीकार किया कि गोविंदा अक्सर अच्छे मौके छोड़ देते हैं. “मैंने उनके लिए कई फिल्म ऑफर्स और इवेंट्स लाए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उनके अपने कारण होंगे.” विनय ने कहा कि उनके और गोविंदा के बीच में 14 साल का फर्क है, लेकिन इसके बावजूद गोविंदा उनके लिए पिता जैसे हैं. उन्होंने कहा वे कभी गोविंदा से सवाल नहीं करते, बस “ओके सर” कहते हैं. 

अफेयर के आरोपों पर सफाई

सुनीता आहूजा के व्लॉग में गोविंदा के अफेयर के आरोपों पर विनय ने कहा कि जब उन्होंने अपनी मामी की बात सुनी तो उन्होंने गोविंदा से सीधे पूछ लिया. विनय ने बताया  पूछने पर गोविंदा ने इनकार किया, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.” विनय बोले, “मैं पर्सनल लाइफ में दखल न देने का सोच रहा था, लेकिन फिर भी पूछ लिया. मामी के इंटरव्यू देखकर अजीब लगता है, क्योंकि हमने हमेशा उन्हें सम्मान देते देखा है.” 
विनय, गोविंदा का बहुत सम्मान करते हैं. 70 फिल्मों में काम कर भोजपुरी सुपरस्टार बने विनय आज भी गोविंदा के सामने वही बचपन वाले विनय हैं. उन्होंने कहा, “नाम, इज्जत सब है, लेकिन उनके सामने सम्मान से झुकता हूं.” यह खुलासा गोविंदा की पारिवारिक छवि को मजबूत करता है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने खोले अनसुने राज, मां को भगवान की तरह पूजते थे ‘चीची मामा’, बोले,’मां के पैर धोकर पी…’

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 19, 2026 11:56:52 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS