Live
Search
Home > मनोरंजन > महाशिवरात्रि कार्यक्रम में छाईं अमेरिकन सिंगर SZA, साड़ी पहन मंच पर किया ‘शिव शंभू’ का जाप; वीडियो वायरल

महाशिवरात्रि कार्यक्रम में छाईं अमेरिकन सिंगर SZA, साड़ी पहन मंच पर किया ‘शिव शंभू’ का जाप; वीडियो वायरल

American Singer SZA Viral Video: ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकन गायिका एसजेडए ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में आयोजित महाशिवरात्रि समारोह में भाग लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध भी कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 17, 2026 13:53:42 IST

Mobile Ads 1x1

Mahashivratri Event Viral Video: तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह का आयोजन किया गया था. जहां ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायिका-गीतकार एसजेडए अपनी मां के साथ पहुंची थीं. एसजेडए ने पीले रंग की साड़ी पहनकर उत्सव में भाग लिया था. वह इस उत्सव में सिर्फ शामिल नहीं हुईं, बल्कि मंच पर आकर प्रस्तुति भी दी और शिव शंभू मंत्र का जाप कर भारतीयों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

गायिका का दिखा अलग अंदाज

अमेरिकन स्टार एसजेडए ने सबसे पहले कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नमस्कार किया और फिर ‘शिव शंभू’ का जाप किया. वायरल वीडियो में वह कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने पर सद्गुरु को धन्यवाद देती नजर आईं. उन्होंने अपनी मां को भी लोगों से मिलवाया और कहा कि यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा उन्हें बहुत खास महसूस करा रही है. उन्होंने कहा, ‘नमस्कार. महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं. क्या मुझे एक बार ‘शिव शंभू’ सुनने को मिल सकता है?’ इसके बाद उन्होंने लोगों से नाचने और उत्सव में शामिल होने की अपील की. 

नेटिजंस ने की तारीफ 

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. एक यूजर ने कहा, ‘SZA दीदी की आवाज मुझसे ज्यादा भारतीय लगती है.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘मेरे खानदान में मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने यह सुना है, ‘क्या मुझे शिव शंभू सुनने को मिल सकता है?’ एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, ‘सद्गुरु थोड़े नाराज लग रहे हैं, पता नहीं क्यों.’

ये सेलेब्स भी हुए शामिल 

इस समारोह में कई सेलिब्रिटीज मौजूद रहे. हालांकि लोगों के बीच गायिका की उपस्थिति सबसे अलग थी. इसमें दिग्गज एक्टर और अन्य कलाकार भी शामिल थे, जिन्होंने उत्सव में भाग लिया, डांस किया. तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी जैसी हस्तियां इस कार्यक्रम के दौरान कैमरे में कैद हुईं, जहां वे पूरे जोश के साथ जश्न मनाते दिखे. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > महाशिवरात्रि कार्यक्रम में छाईं अमेरिकन सिंगर SZA, साड़ी पहन मंच पर किया ‘शिव शंभू’ का जाप; वीडियो वायरल

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 17, 2026 13:53:42 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS