Live
Search
Home > मनोरंजन > Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी पर राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत पत्नी और बेटियों का छूते हैं पैर, वजह कर देगा हैरान

Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी पर राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत पत्नी और बेटियों का छूते हैं पैर, वजह कर देगा हैरान

Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी पर राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक बार उन्होंने कहा था कि वो अपनी पत्नी और बेटियों के पैर छूते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-22 13:27:36

Mobile Ads 1x1

Gurmeet Choudhary Birthday: गुरमीत चौधरी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. टीवी के राम के रूप में घर-घर में पॉपुलर हुए गुरमीत का जन्म 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर जिले में हुआ था. आज उनसे जुड़े एक ऐसे किस्से का जिक्र करेंगे. जिसे सुनकर आप शॉक रह जाएंगे. आपने अक्सर सुना होगा कि पत्नी अपने पति के पैर छूती है. लेकिन आपने ये कभी नहीं सुना होगा कि पति अपनी पत्नी के पैर छूते हैं. जी हां, आपको ये सुनकर हैरानी होगी लेकिन ये हकीकत है कि गुरमीत चौधरी सिर्फ अपनी पत्नी का ही नहीं बल्कि अपनी बेटी का भी पैर छूते हैं.

राम के रोल से मशहूर हुए गुरमीत चौधरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2012 में आए टीवी शो ‘रामायण’ में गुरमीत चौधरी और देबिना दोनों को राम-सीता के रोल में पहली बार साथ देखा गया था. बाद में खुलासा हुआ कि वो असल जिंदगी में भी कपल हैं. भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए गुरमीत चौधरी ने खुलासा किया था कि कैसे देबिना से मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है. इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि देबिना और फिर मेरी बेटियों के जिंदगी में आने के बाद किसी भी तरह की तारीफ और इज्जत नहीं बता सकती कि वो मेरी जिंदगी में कितनी जरूरी हैं.

Sooraj Barjatya Birthday: सलमान खान को ‘प्रेम’ बनाने वाले सूरज बड़जात्या की कहानी, भाईजान से कैसे हुई पहली बार मुलाकात?

पत्नी के पैर छूने पर गुरमीत चौधरी ने क्या कहा?

गुरमीत चौधरी ने अपनी पत्नी के पैर छूने को लेकर कहा कि लोग हमेशा बहस करते हैं कि पत्नी के पैर छूने की क्या जरूरत है? विक्रांत मैसी ने करवाचौथ पर अपनी पत्नी के पैर छूते हुए फोटो शेयर की तो वो ट्रोल हुए थे. मैं भी अपनी पत्नी के पैर छूता हूं. महिलाएं इसकी हकदार हैं. इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं जो चीजें कर सकती हैं वो मर्द सोच भी नहीं सकता. कोई तुलना ही नहीं है. मैंने उसे हमारी बेटियों को जन्म देते देखा है. फिर वो हमारे पूरे घर का ध्यान रखती है. फिर वो अपने प्रोफेशन का भी ध्यान रखती है. महिलाएं मल्टीटास्क कर सकती हैं. हम मर्द ये नहीं कर सकते.

गुरमीत ने आगे अपनी पत्नी के बारे में कहा कि मेरी पत्नी भगवान के समान है. उसने मेरा बहुत साथ दिया है. वो मेरा सबकुछ है. रोज सुबह मैं अपनी दोनों बेटियों के पैर छूता हूं.

‘एल्विश के शो में अश्लील कंटेंट!’ पार्टनर को कैमरे पर नहलाया, फैंस ने लगाई क्लास

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Gurmeet Choudhary Birthday: टीवी पर राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत पत्नी और बेटियों का छूते हैं पैर, वजह कर देगा हैरान

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-22 13:27:36

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS