13
मशहूर स्नैक ब्रांड हल्दीराम (Haldiram) के परिवार में एक नई सदस्य की एंट्री हुई है, जिनकी हर तरफ चर्चा हो रही है. लंदन में पली-बढ़ीं और अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली केनीशा पालीवाल की शादी हल्दीराम ग्रुप के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल से हुई है. नागपुर में हुई यह शादी बेहद आलीशान थी. इस शादी की चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं हो रही कि यह बहुत महंगी थी या इसमें बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने डांस किया था, बल्कि लोग केनीशा की काबिलियत के भी कायल हो रहे है. केनीशा का करियर बहुत शानदार रहा है और उनकी ऊंची शिक्षा ने इस शादी को और भी खास बना दिया है.
कौन है केनीशा पालीवाल?
केनीशा पालीवाल केवल एक मशहूर बिजनेस घराने की बहू ही नहीं है, बल्कि उनकी अपनी एक दमदार पहचान भी है. केनीशा का पालन-पोषण लंदन (UK) में हुआ है और वे दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक कॉर्नेल और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ी हुई है. फिलहाल वे लंदन की एक बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स’ में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम कर रही है. वे इतनी प्रतिभाशाली है कि शादी से पहले वे दुनिया की दिग्गज कंपनी ‘गोल्डमैन सैक्स’ में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है.
नागपुर की सबसे शाही शादी और बॉलीवुड का तड़का
केनीशा की शादी हल्दीराम ग्रुप के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल से हुई है. यह शादी नागपुर में हुई और इसे शहर की अब तक की सबसे भव्य शादियों में से एक माना जा रहा है. शादी की चमक-धमक तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर ने स्टेज पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो खूब वायरल हो रहे है, जिसमें एक अनोखा ‘उल्टा लटका हुआ झूमर केक’ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.