Actress Hansika Motwani: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स पर मानहानि का केस दर्ज कराया है, हंसिका ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. बता दें कि कुछ समय पहले ही हंसिका मोटवानी की एक्स वाइफ और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स ने अपने पति और हंसिका के भाई पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. अब एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने नैंसी से 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा. साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और उनके खिलाफ बयान देने से रोकने का आदेश देने की भी मांग की.
मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका दायर
हंसिका ने वकील अदनान शेख के जरिए मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका दायर कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि नैंसी जेम्स ने हंसिका के बारे में सोशल मीडिया पर झूठे वादे किए और अपमानजनक दावे किए ताकि नैंसी को 27 लाख रुपये न चुकाने पड़ें. नैंसी ने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की. हंसिका का कहना है कि नैंसी की मुलाकात उनके भाई से ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई. कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली. नैंसी ने शादी के खर्च के लिए हंसिका के भाई से 27 लाख रुपये उधार लिए थे.
नैंसी ने वापस मांगे 27 लाख रुपये
उन्होंने अपनी याचिका में ये भी बताया कि हंसिका ने नैंसी से कई बार 27 लाख रुपये वापस मांगे लेकिन उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिले. उनका कहना है कि नैंसी विदेश ट्रिप और महंगे बैग्स के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. हालांकि जब उनसे 27 लाख रुपये मांगते हैं, तो देने से मुकर जाती हैं. हंसिका ने ये भी कहा कि उनके भाई और भाभी की शादी में उन्होंने ज्यादा दखल नहीं दिया क्योंकि वे अलग रहती थीं. जानकारी के अनुसार, नैंसी जेम्स ने हंसिका मोटवानी और उनके भाई प्रशांत मोटवानी के खिलाफ घरेलू हिंसा यानी क्रूरता और मारपीट का केस किया.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि साल 2021 में नैंसी और प्रशांत मोटवानी ने शादी की. इसके बाद साल 2022 में वे दोनों अलग हो गए. 2024 में नैंसी ने हंसिका और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराए, जिसमें उन्होंने धमकी, अपमान, क्रूरता और चोट पहुंचाने के आरोप लगाए थे. साथ ही दहेज का केस भी लगाया. उन्होंने कहा कि उनके ससुरालवाले महंगे गिफ्ट्स मांगते थे और मारपीट भी करते थे. इसके कारण वे बेल्स पालसी नामक बीमारी हो गई थी. हालांकि हंसिका ने इसका खंडन किया और कहा कि उनकी भाभी से उनका कोई कनेक्शन नहीं रहा और उन्होंने शादी में भी कोई दखल नहीं दिया. इस एफआईआर को रद्द कराने के लिए हंसिका बॉम्बे हाईकोर्ट भी गई थीं. वहीं अब हंसिका ने अपनी भाभी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है.