India News (इंडिया न्युज) : अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने में माहिर हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 के दिन दिल्ली शहर में हुआ। हुमा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से रखा था। वह अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अभिनय की दुनिया और दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुकी है। हुमा की चर्चा उनके अफेयर्स को लेकर भी काफी ज्यादा रही है। बर्थडे स्पेशल में हम आपको हुमा की लव लाइफ से रूबरू करा रहे हैं।

बॉलीवुड में आने से पहले ही रहे इश्क के चर्चे

हुमा ने जब अपने करियर की शुरुआत नही की थी उस दौरान वह मनोज तंवर नाम के एक लड़के को डेट करती थी। कुछ वक्त बाद ही दोनों की राहें अलग हो गई थीं। इसके बाद हुमा का नाम दिल्ली के नेहरु प्लेस के एक कारोबारी इब्राहिम अंसारी के साथ जुड़ा था। दोनों साल 2008 के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ परवान चढ़ा इश्क

हुमा ने बॉलीवुड में अपने हुसन के जादू से अर्जन बाजवा को घायल किया था। 2012 में दोनों का रिलेशनशिप चरम पर था। इसके बाद हुमा कुरैशी का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जोडा गया। लेकिन दोनो का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला।

फिल्म के डायरेक्टर्स संग भी लड़ाए इश्क के पेंच

हुमा कुरैशी अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर यानी अनुराग कश्यप पर भी फिदा हो गई थीं। लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता कभी सार्वजनिक रूप से नहीं कबूला।
साल 2016 के दौरान हुमा कुरैशी और सोहेल खान की नजदीकियों की खबरें भी आई थी। लेकिन दोनों ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया था।
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक चौबे के साथ भी हुमा का नाम जुड़ा, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया था।

शादी को लेकर हुमा ने कहा

हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज का नाम भी एक साथ जुड़ चुका है। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किया गये है। शादी को लेकर हुमा कुरैशी अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं उनका कहना है कि वह अभी मिस्टर राइट का इंतजार कर रही हैं। वह किसी के दबाव में आकर शादी कतई नही करेंगी।

Also Read- राजकुमार राव ने ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का पहला वीडियो लुक किया जारी, लोगों को आई 90 दशक की याद