होम / Honey Singh Happy Birthday करियर के टॉप पर जब गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह

Honey Singh Happy Birthday करियर के टॉप पर जब गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह

Prachi • LAST UPDATED : March 15, 2022, 11:50 am IST
Honey Singh Happy Birthday करियर के टॉप पर जब गायब हो गए थे यो यो हनी सिंह

Honey Singh

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Honey Singh Happy Birthday: बी टाउन के फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह सिंगर ने न केवल शानदार गाने गाए हैं बल्कि कई बेहतरीन म्यूजिक भी दिया है। हनी सिंह के जन्म के बाद उनका परिवार कुछ समय बाद दिल्ली आकर बस गया था। जिसके बाद उनकी पूरी परवरिश दिल्ली में हुई।

वहीं हनी सिंह ने संगीत की पढ़ाई करने के लिए लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में जाने का फैसला किया। संगीत की पढ़ाई करने के बाद वह लंबे समय से इंग्लैंड में काम की तलाश में भटकते रहे। इस बात का खुलासा हनी सिंह अपने कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। साल 2005 में वह इंग्लैंड में काम के लिए भटक रहे थे। उस वक्त हनी सिंह अपनी एक रिकॉर्डिंग के लिए दिल्ली आए थे।

असली पहचान साल 2011 में उनकी एलबम इंटरनेशनल विलेजर से मिली

इस दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती से हुई। उस समय अशोक अपनी एक एलबम के लिए काम कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि हनी सिंह सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं तो उन्होंने उनसे एक गाना बनाने को कहा, लेकिन अशोक मस्ती को हनी सिंह का वह गाना पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया। लेकिन 6 महीने बाद अशोक मस्ती हनी सिंह की तलाश कर रहे थे। क्योंकि उनका गाना अशोक के प्रोड्यूसर के बेटे को पसंद आया था। जिसके बाद हनी सिंह ने अंग्रेजी में रैप से साथ वह गाना गाया।

फिर धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना शुरू हुआ। लेकिन हनी सिंह को असली पहचान साल 2011 में उनकी एलबम इंटरनेशनल विलेजर से मिली। हनी सिंह जब अपने करियर के टॉप पर थे तभी अचानक गायब हो गए थे। हनी सिंह के गायब होने के बाद ड्रग्स का शिकार हो गए, शराब की लत लग गई जैसी कई अफवाहें उड़ी। अचानक डेढ़ साल बाद जब उन्होंने वापसी की तो खुद से जुड़े चौंकाने वाले कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, मैं बायपोलर डिसआॅर्डर से पीड़ित हो गया था। यह करीब 18 महीनों तक चला।

यो यो हनी सिंह हर युवा की पसंद हैं

इस एलबम को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि रातों-रात हनी सिंह सभी के दिलों पर छा गए। युवा उनके गानों को खूब पसंद करते लगे। फिर धीरे-धीरे हनी सिंह हर युवा की पहली पसंद बन गए। उन्होंने ‘हाय मेरा दिल’, ‘ब्राउन रंग’, ‘हाई हील्स’, ‘ब्रेकअप पार्टी’, ‘ब्रिंग मी बैक’, ‘ब्लू आईज’, ‘इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप’, ‘देसी कलाकार’, ‘रानी तू मैं राजा’, ‘पार्टी आॅन माई माइंड’, ‘पंजाबियां दी बैटरी’, ‘लुंगी डांस’, ‘बॉस टाइटल ट्रेक’, ‘पार्टी आॅल नाईट’, ‘सनी सनी’, ‘चार बोतल वोडका’, ‘पार्टी विद भूतनाथ’, ‘अता माझी सटकली’, ‘बर्थडे बैश’ जैसे कई हिट जाने दिए जो आज भी पार्टी सॉन्ग के नाम से मशहूर हैं।

Read More: Shama Sikander Wedding Photos शादी के बंधन में बंधे शमा सिकंदर और जेम्स मिलीरन

Read More: Aamir Khan Birthday Celebration Photos एक्स वाइफ रीना दत्ता भी पार्टी में नजर आई

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT