Live
Search
Home > मनोरंजन > पिछले 14 दिन…, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हुई खतरनाक बीमारी; अस्पताल से सामने आई तस्वीर

पिछले 14 दिन…, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को हुई खतरनाक बीमारी; अस्पताल से सामने आई तस्वीर

Saba Azad: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हॉस्पिटल में एडिमट हो गईं हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. आखिर अचानक क्या हुआ. जानिए.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 27, 2026 19:06:41 IST

Mobile Ads 1x1

Saba Azad Hospitalized: अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद की तबीयत खराब हो गई है. इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. सबा आजाद ने तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी खुद दी है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर एक्ट्रेस को अचानक ऐसा हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा. साथ ही उन्होंने  बताया कि पिछले 14 दिन उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक रहे. जानिए आखिर अभिनेत्री को कौन सी बीमारी हुई. 

सबा आजाद को क्या हुआ?

सिंगर-एक्ट्रेस सबा आजाद साइक्लोस्पोरा कैटेनेंसिस (Cyclospora cayetanensis) नामक बीमारी से पीड़ित हैं. सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन. साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस, तू कितना घिनौना है. मैं जो हमेशा घर का खाना खाती हूं, हर जगह पानी की बोतल साथ रखती हूं, उस पर ये कीटाणु अचानक आ पड़ा, वो भी साल के सबसे व्यस्त समय में. दो हफ्तों में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया है और मैं मुश्किल से चल पा रही हूं.’ 

‘मेरा वजन आधा हो गया’

आगे सबा आजाद ने लिखा, ‘एक दिन मैं दिन में दो बार व्यायाम करती थी, पुल-अप्स करती थी. भारी वजन उठाती थी और अगले दिन मेरा वजन आधा हो जाता था, मुझमें एक पतली सी छड़ी उठाने की भी ताकत नहीं रहती थी, वजन उठाना तो दूर की बात है. इसलिए कृपया अपने पेट की सेहत के लिए सलाद के पत्ते और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी इस पर निर्भर करती हो, क्योंकि कभी-कभी सचमुच ऐसा ही होता है.’

2022 से डेट कर रहे हैं सबा-ऋतिक

ऋतिक और सबा ने 2022 में डेटिंग शुरू की और अक्टूबर 2025 में अपनी चौथी सालगिरह मनाई. फैंस को उनके रिश्ते के बारे में पता चलने से पहले, दोनों को डिनर डेट्स पर और करण जौहर की 50वीं जन्मदिन की पार्टी में देखा गया था.

सबा आजाद के बारे में

सबा आजाद एक एक्ट्रेस, थिएटर निर्देशक और संगीतकार के तौर पर जानी जाती हैं. उन्हें साल 2011 में आई ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’  और ‘रॉकेट बॉयज’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. 

सबा आजाद की नेटवर्थ

सबा आजाद की अनुमानित कुल संपत्ति 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच है. सबा के पास मर्सिडीज-बेंज जीएलई 300 जैसी लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 96.40 लाख रुपये है और पोर्श केयेन टर्बो है, जिसकी कीमत 1.93 करोड़ रुपये है.

MORE NEWS