20
आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड 2026: लोकप्रिय टेलीविजन स्टार रूपाली गांगुली ने टेलीविजन की दुनिया में अपने बेहतरीन योगदान के लिए आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड 2026 जीतकर अपने नाम एक और प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल कर ली है. अनुपमा धारावाहिक में अपनी भूमिका के लिए फेमस इस अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ इस खास पल खूब इंजॉय किया. यह दिल को छू लेने वाली यादगार पल बन गई. इस रात को सबसे खास बात यह थी कि रूपाली अपने परिवार की अकेली सदस्य नहीं हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया.
रुपाली और उनके भाई को मिला अवार्ड
ये सम्मान उन्हें टीवी इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया. उससे भी अच्छी बात ये है कि ये अवॉर्ड सिर्फ अकेले ‘अनुपमा’ ने नहीं, बल्कि उनके भाई ने भी हासिल किया है, जो पेशे से कोरियोग्राफर हैं. वहीं इससे भी दिलचस्प बात यह रही कि इस मंच पर रुपाली गांगुली की मां अपने बेटे-बेटी पर भी भारी पड़ी, जिन्होंने एक गाने पर दमदार परफॉर्मेंस दिखाया.
धुरंधर के गाने पर मां बेटे का डांस
अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अवॉर्ड से जुड़ी खूबसूरत फोटोज है, जिसमें वे स्टेज पर अपने भाई और मां संग दिख रही हैं. रुपाली की मां रजनी ने स्टेज पर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने पर बेटे के साथ खूब डांस किया और सारी महफिल लूट ले गईं.
प्रसिद्ध कोरियोग्राफर विजय गांगुली
उनके भाई, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर विजय गांगुली को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है. हालांकि, शाम की असली स्टार उनकी मां रजनी गांगुली बन गई. समारोह के दौरान, रजनी गांगुली ने अपने बेटे विजय के साथ एक दमदार डांस पर्फोर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया. दोनों ने फिल्म धुरंधर के गीत पर जबरदस्त डांस किया और दर्शक का ध्यान खींचा