'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एपिसोड में देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan Sir) ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपनी ज़िंदगी और करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. कपिल शर्मा ने जब उनसे 107 करोड़ रुपये के ऑफर को ठुकराने के बारे में पूछा, तो खान सर ने जो जवाब दिया उसने सबका दिल जीत लिया. करोड़ों के ऑफर पर खान सर का करारा जवाब कपिल शर्मा के सवाल पर खान सर ने बताया कि उन्हें एक बड़ी कंपनी ने 107 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा, जब रावण का साम्राज्य नहीं टिका, तो 107 करोड़ क्या चीज़ है? मजे की बात तो यह है कि जिस कंपनी ने मुझे यह ऑफर दिया था, आज उस कंपनी का अस्तित्व ही खत्म हो गया है. क्यों ठुकराया था इतना बड़ा ऑफर? खान सर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह कंपनी चाहती थी कि मैं उनके साथ जुड़ जाऊं और अपनी फीस बढ़ा दूं . उन्होंने भावुक होते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा, मैं उन दिनों को नहीं भूला हूं. जब हमारे पास ट्रेन की कन्फर्म टिकट लेने के पैसे नहीं होते थे. हम गेट पर बैठकर सफर करते थे. मैं नहीं चाहता था कि जो संघर्ष मैंने किया, वही आज के गरीब छात्र भी करें. View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) महंगी शिक्षा के खिलाफ मुहिम अर्चना पूरन सिंह के सवाल पर खान सर ने खुलासा किया कि बड़े कोचिंग संस्थान अक्सर कहते है कि कम फीस मतलब कम क्वालिटी खान सर ने इस धारणा को गलत साबित किया और बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मात्र 11 रुपये में छात्रों को पढ़ाया था. आज उनके पढ़ाए हुए 100 से 150 बच्चे मुंबई रेलवे स्टेशन और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे है. शिक्षा जगत के दिग्गज एक साथ इस एपिसोड में खान सर के साथ 'फिजिक्स वाला' (Physics Wallah) के सीईओ अलख पांडे और 'मोशन कोटा' के सीईओ नितिन विजय भी मौजूद थे. इन तीनों दिग्गजों ने भारत में शिक्षा के बदलते स्वरूप और अपने संघर्षों पर चर्चा की.