Imad Wasim EX Wife Post: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने उनकी दूसरी पत्नी के लिए कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया वे चर्चा में बनी हुई हैं. इमाद वसीम की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने उनकी दूसरी पत्नी नायला राजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने नायला को ‘घर तोड़ने वाली’ बताया. अशफाक ने नायला पर उनके बच्चों में से एक को लेने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पोस्ट किया. साथ ही उनके लिए कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कई अन्य आरोप लगाए.
बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर नायला राजा से अपनी शादी का खुलासा किया, जहां उन्होंने अशफ़ाक़ के साथ अपनी पहली शादी को अपने जीवन का ‘सबसे कठिन अध्याय’ बताया. इसके बाद नायला ने पोस्ट शेयर कर अपने पति की दूसरी पत्नी पर संगीन आरोप लगाए.
सानिया ने नायला पर लगाए ये आरोप
दरअसल सानिया अशफाक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति इमाद वसीम की दूसरी पत्नी पर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, ‘तो यह घर तोड़ने वाली मेरे बच्चों में से एक को लेना चाहती है? उसके जैसी ‘बाजारी औरत’ की मेरे बच्चों की जिंदगी में कभी कोई जगह नहीं होगी; मैं उसकी परछाई भी उनके आस-पास नहीं पड़ने दूंगी.’
पहले भी शेयर की थी स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह पहली बार नहीं है, जब अशफाक ने अपने पूर्व पति और उनकी पत्नी पर हमला बोला है. इससे पहले फरवरी में उन्होंने उनकी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वसीम को धोखेबाज बताया था और नायला राजा को घर तोड़ने वाली बताया था.
उस समय उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया था कि अब हर किसी ने सबूत देख लिया है. इस घर तोड़ने वाली ने मेरे बच्चों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा. वह धोखेबाज आखिरकार बेनकाब हो गया है और मैं अपने बच्चों के लिए और उन सभी चीजों के लिए न्याय चाहती हूं जिनसे हमें गुजरना पड़ा. इस पोस्ट के बाद उन्होंने अपने पति पर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया था.
2019 में शादी और फिर तलाक
बता दें कि इमाद वसीम और सानिया अशफाक ने 2019 में शादी की थी. दिसंबर 2025 में अलग होने से पहले इस जोड़े के तीन बच्चे थे. वसीम ने सानिया से तलाक लेने के ठीक दो महीने बाद नायला राजा से शादी की थी. इसके बाद से सानिया एक के बाद एक पोस्ट कर अपने पति और उनकी दूसरी पत्नी पर आरोप लगाती हैं.