Live
Search
Home > मनोरंजन > Imran Khan: ‘अपनी उम्र के हिसाब से…’, इमरान खान ने तोड़ा सलमान, शाहरुख और आमिर का दिल!

Imran Khan: ‘अपनी उम्र के हिसाब से…’, इमरान खान ने तोड़ा सलमान, शाहरुख और आमिर का दिल!

इमरान खान ने हाल ही में एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर शायद बॉलीवुड के तीनों खान्स का दिल टूट सकता है. उनका मानना है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार खान्स को खुद को बदलना चाहिए.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 7, 2026 19:52:31 IST

Mobile Ads 1x1

Imran Khan: बॉॉलीवुड एक्टर इमरान खान अब एक बिजनेस मैन बन चुके हैं. वे अक्सर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं. हाल ही में एक्टर इमरान खान ने बॉलीवुड स्टारडम की बदलती चाल को देखते हुए अपनी राय रखी. अपने इस बयान को लेकर एक्टर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को अपनी उम्र के हिसाब से रोल करने चाहिए. उन्होंने कहा कि सलमान, शाहरुख और आमिर तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें करियर के एक नए दौर में कदम रखना चाहिए.

एक उम्र बाद बदलना चाहिए रोल

इमरान खान ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि दर्शक तीस साल से ज्यादा समय से खान्स को पसंद कर रहे हैं लेकिन एक उम्र के बाद कोई भी लीड रोल नहीं निभा सकता क्योंकि शोहरत फीकी पड़ जाती है. एक लीड एक्टर के तौर पर एक्टर्स की उम्र भी बढ़ने लगती है. जिंदगी में कुछ साल ऐसे होते हैं, जब आप लीड एक्टर के रोल में कम फिट बैठते हैं. हालांकि एक उम्र आती है, जब आप वे रोल नहीं कर पाते. 

60 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं खान्स

उन्होंने कहा कि तीनों खान अब लगभग 60 साल की उम्र को पूरा कर चुके हैं. उन्हें तीस साल तक शोहरत मिली है. इसके बारे में सोचना या उसकी बराबरी करने के बारे में सोचना बहुत मुश्किल है. हालांकि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है, तो आपको उन रोल्स में भी बदलाव करना चाहिए, जिन्हें आप कर रहे हैं. 

बदलने लगता है स्टारडम

उन्होंने कहा कि भले ही तीनों खान की बेजोड़ विरासत है लेकिन समय के साथ दर्शकों का जुड़ाव भी बदलने लगता है. इसके हिसाब से आपकी स्टारडम भी बदलने लगती है. इसकी वजह ये है कि एक दर्शक वर्ग भी होता  है, जो आपके साथ बड़ा होता है और पिर एक युवा पीढ़ी आती है, जो अपनी उम्र और अपने अनुभव वाले लोगों से जुड़ती है. 

कैसे इंसान से जुड़ते हैं दर्शक

उन्होंने आगे कहा कि जब हम फिल्में या शो देखते हैं, तो हम खुद उन कहानियों और किरदारों में देखने की कोशिश करते हैं. ऐसे में आप अक्सर ऐसे इंसान से जुड़ते हैं, जो आपकी उम्र और जीवन के अनुभव का हो. आज के समय की पीढ़ी शायद ही 70 साल के इंसान को लीड रोल में देखना चाहती हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Imran Khan: ‘अपनी उम्र के हिसाब से…’, इमरान खान ने तोड़ा सलमान, शाहरुख और आमिर का दिल!

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 7, 2026 19:52:31 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS