Jacqueline Visit Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हफ्ते की शुरुआत धार्मिक अंदाज में की. काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अब वह उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की. महाकाल मंदिर से जैकलीन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सफेद पारंपरिक कपड़ों में दिखीं जैकलीन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान जैकलीन पूरी तरह सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. गले में फूलों की माला और चेहरे पर सादगी साफ झलक रही थी. उनके साथ उनकी टीम और सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. जैकलीन ने शांत माहौल में भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा की.बताया जा रहा है कि जैसे ही भक्तों को मंदिर में जैकलीन के होने की खबर लगी, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए जमा होने लगे. हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते जैकलीन ने बिना किसी रुकावट के दर्शन पूरे किए. View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) इससे पहले काशी में भी किए थे दर्शन महाकाल दर्शन से पहले जैकलीन फर्नांडिस वाराणसी भी गई थीं. वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की. जैकलीन ने अपने इस आध्यात्मिक अनुभव की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं.काशी यात्रा के दौरान उन्होंने शहर की मशहूर स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठाया. उन्होंने आलू टिक्की चाट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ 'Varanasi' और एक सफेद दिल का इमोजी लगाया था. वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं जैकलीन अगर काम की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और संजय दत्त जैसे कई बड़े सितारे शामिल थे.अब जैकलीन जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगी. अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.