Live
Search
Home > मनोरंजन > ईरान हमले पर भड़के जावेद अख्तर: ‘सारी हदें पार कर दी है’ – अबू धाबी में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने मांगी माफी

ईरान हमले पर भड़के जावेद अख्तर: ‘सारी हदें पार कर दी है’ – अबू धाबी में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने मांगी माफी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव ने बॉलीवुड सितारों की भी नींद उड़ा दी है. जावेद अख्तर ने जहां अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई को मर्यादा के बाहर बताया है, वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान जैसे सितारे विदेशों में फंसकर अपनी सुरक्षा की दुआ मांग रहे है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 1, 2026 21:58:49 IST

Mobile Ads 1x1
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत और वहां हुए भीषण हमलों ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है.  मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है, वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण हालातों के बीच अपना हाल साझा किया है. 
 
जावेद अख्तर का गुस्सा: ‘नेतन्याहू और ट्रंप धौंस जमा रहे है’

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी.  उन्होंने लिखा, मेरे ख्याल से इस बार ट्रंप और इजरायल ने अपनी सारी हदें पार कर दी है.  उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन्हें इसी तरह छूट दी गई और ईरान के साथ इराक जैसा बर्ताव हुआ, तो दुनिया का बड़े देशों पर से भरोसा उठ जाएगा.  जावेद अख्तर के अनुसार, नेतन्याहू और ट्रंप जैसे नेता दूसरों को मजबूर कर रहे हैं कि वे जवाब दें. 

ईशा गुप्ता का अबू धाबी से संदेश

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, जो इस समय अबू धाबी में है, वहां के हालातों से डरी हुई है.  उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हालात काफी भयावह और मुश्किल भरे है.  उन्होंने उन लोगों से माफी मांगी जिनके कॉल और मैसेज का वह जवाब नहीं दे पाई.  ईशा ने बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द घर लौट आएंगी. 

मंदाना करीमी और सोनल चौहान का हाल

सिर्फ ईशा गुप्ता ही नहीं, बल्कि मंदाना करीमी भी ईरान की स्थिति देखकर रोती हुई नज़र आई.  वहीं एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है. 

MORE NEWS