13
आज हम आपको साल 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ के उस जादुई संगीत के बारे में बताएंगे, जिसमें नदीम-श्रवण ने धुन दिया था. दोनों संगीतकारों ने इस गाने को अमर बना दिया था. इस सॉन्ग को पांच गायकों ने अपने अलग-अलग अंदाज में गाया था. इस फिल्म के लिए संगीतकार नदीम-श्रवण को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था. चलिए जानते हैं गाने के बारे में.
कौन सा है सॉन्ग?
फिल्म ‘साजन’ में कुल नौ गाने थे और हर गाना एक मास्टर पीस था. फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘जिए तो जिए कैसे बिन आपके’. यही वो गाना है जिसे पांच गायकों ने अपने अलग-अलग अंदाज में गाया. इस गाने के बोल लिखे थे समीर अंजान ने.
पांच गायकों ने दी आवाज
गाना ‘जिए तो जिए कैसे बिन आपके’ को कुमार सानू ने संजय दत्त के लिए गाया था. वहीं एसपी बाला सुब्रमण्यम ने सलमान खान के लिए गाया. इसके अलावा माधुर दीक्षित के लिए अनुराधा पाडवाल ने गाना गाया था.
इन गायकों ने भी गाया ये सॉन्ग
गायक पंकज उदास ने भी इस गाने का एक सोलो वर्जन गाया. समीर साहब के लिखे बोल इतने सरल और गहरे थे कि हर प्रेमी खुद को उस गाने से जोड़ पा रहा था. ‘कैसे कहूं बिना तेरे जिंदगी ये क्या होगी?’ यह लाइनें उस दौर के हर लव लेटर का हिस्सा बन गई थी. साल 2022 में ‘जिए तो जिए कैसे’ एल्बम के लिए
स्टेविन बैन द्वारा भी गाया गया.
फिल्म में मौजूद थे ये गाने
फिल्म में कई गाने मौजूद थे, जिसने लोगों को दीवाना बना लिया था. इस लिस्ट में ‘तुमसे मिलने की तमन्ना है, प्यार का इरादा है’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, जैसे गाने शामिल हैं.