Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट 1 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है. जब से धुरंधर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, तब से फिल्म प्लेटफॉर्म के चार्ट्स पर राज कर रही है. वहीं ‘धुरंधर-द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीजर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि आदित्य धार के डायरेक्शन में बनी फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के स्ट्रीमिंग राइट्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. जानकारी मिली है कि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियो हॉटस्टार
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर मंगलवार सुबह रिलीज हो चुका है. इसमें साफ तौर पर Jio Hotstar को फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर दिखाया गया है. जानकारी मिली है कि स्ट्रीमिंग राइट्स अक्सर कॉम्पिटिटिव बिडिंग के ज़रिए फाइनल किए जाते हैं. नेटफ्लिक्स ने पहली किस्त के लिए डील पक्की कर ली है. वहीं Jio Hotstar ने ज्यादा कीमत देकर दूसरी फिल्म के राइट्स अपने नाम कर लिए हैं. सूत्रों की मानें, तो धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेडर्स ने इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है. फिल्म को लेकर क्रेज़ और दिलचस्पी को देखते हुए साफ कर दिया है कि सभी प्लेटफॉर्म इस फिल्म को अपनी लाइब्रेरी में चाहते हैं. हालांकि इस बार Jio Hotstar ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ दिया है.
14 मई तक जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म
कहा जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि थिएटर में रिलीज और स्ट्रीमिंग डेब्यू के बीच आठ-हफ्ते का स्टैंडर्ड गैप होता है. इसे देखते हुए फिल्म का सीक्वल 14 मई तक Jio Hotstar पर स्ट्रीम होना शुरू हो सकता है. इसके अलावा एक और बदलाव देखने को मिलने वाला है. फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी बदल गए हैं. म्यूजिक राइट्स में पहले सारेगामा ने पहली किस्त का साउंडट्रैक रिलीज किया था. वहीं अब टी-सीरीज़ ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं.
फिल्म के किरदार
बता दें कि फिल्म का टीजर मंगलवार दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जा चुका है. फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म के टीजर को देखकर लगता है कि ये फिल्म पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाली है. एक्शन लवर्स को इस बार पहले से ज्यादा आनंद आने वाला है.