29
Pregnancy Announcement : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो, जिन्हें ‘कैसी ये यारियां’ में ‘आलिया’ के किरदार के लिए जाना जाता है, जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है. उन्होंने अपने पति नाथन करमचंदानी (Nathan Karamchandani) के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो और तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया.
खास अंदाज में किया ऐलान
क्रिसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह और उनके पति नाथन बच्चे के छोटे जूते (Booties) और सोनोग्राफी की रिपोर्ट दिखाते नजर आ रहे है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए अपनी खुशी जाहिर की.
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
इस खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. उनकी को-स्टार नीति टेलर (Niti Taylor), किश्वर मर्चेंट और कई अन्य कलाकारों ने कमेंट सेक्शन में अपना प्यार लुटाया. फैंस भी इस जोड़ी के लिए बेहद खुश हैं और उन्हें ‘बेस्ट पैरेंट्स’ बनने की शुभकामनाएं दे रहे है.
पिछले साल हुई थी शादी
क्रिसन और नाथन ने पिछले साल ही शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी . अब, शादी के कुछ समय बाद ही उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली है.