Nora Fatehi Song Controversy: कंगना रनौत ने अब बॉलीवुड गानों में अश्लील बोलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. जब उनसे नोरा फतेही के विवादित गाने ‘सरके-सरके’ पर उनकी राय पूछी गई, तो BJP सांसद ने कहा कि बॉलीवुड ने सारी हदें पार कर दी हैं. कंगना ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, ऐसी चीजें पहले भी होती रही हैं. यह ध्यान देने वाली बात है कि फिल्म KD: The Devil का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही इसके आपत्तिजनक बोलों को लेकर लगातार विरोध हो रहा है. लोगों की नाराजगी और ट्रोलिंग के बाद, इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है.
कंगना ने क्या कहा
कंगना रनौत ने इस पुरे विवाद पर कहा कि, ‘बॉलीवुड ने PR हथकंडों और लोगों का ध्यान खींचने की होड़ में सारी हदें पार कर दी हैं. पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है, फिर भी मुझे नहीं लगता कि उनमें जरा भी शर्म बची है. हम बचपन से ही इस तरह के गाने सुनते आ रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं है, हालाँकि पहले भी समय-समय पर इन पर बैन लगते रहे हैं. लेकिन अब मुझे लगता है कि इनके खिलाफ़ और भी सख़्त कदम उठाने की जरूरत है. अश्लीलता के ऐसे खुले प्रदर्शन के चलते, अब परिवार के साथ बैठकर टीवी देखना भी मुश्किल हो गया है. इस मामले में भी बॉलीवुड पर लगाम कसना बहुत ज़रूरी है.’
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi’s song, BJP MP Kangana Ranaut says, “Bollywood has crossed all limits with vulgarity, tactics, and attention-seeking. The entire country is condemning and reprimanding them. But I don’t think they have any… pic.twitter.com/o4cyShzoEY
— ANI (@ANI) March 17, 2026
विवाद क्या है?
यह विवाद फ़िल्म ‘केडी: द डेविल’ के एक आइटम सॉन्ग को लेकर है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नज़र आ रहे हैं. लोगों ने इसके बोलों पर आपत्ति जताई है, जिन्हें ज़्यादातर लोग बहुत ज़्यादा बोल्ड और दोहरे अर्थों वाला मान रहे हैं. लोगों की भारी नाराज़गी के बाद, इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है. इसके अलावा, इस गाने को लेकर दिल्ली पुलिस में भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं; गाने के विज़ुअल्स और बोल, दोनों को ही आपत्तिजनक बताया गया है.