Live
Search
Home > मनोरंजन > शरीर में छिपा कर सोने की स्मग्लिंग करती थी ये एक्ट्रेस, एक साल में उड़ाया 127 किलो सोना, चार्जशीट दाखिल

शरीर में छिपा कर सोने की स्मग्लिंग करती थी ये एक्ट्रेस, एक साल में उड़ाया 127 किलो सोना, चार्जशीट दाखिल

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव चर्चा में हैं और इसकी वजह गोल्ड स्मग्लिंग है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस ने एक साल में लगभग 127 किलो सोने की तस्करी की है. ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-03-22 21:27:03

Mobile Ads 1x1

Kannad Actress Ranya Rao: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. दावा किया जा रहा है कि ईडी ने एक्ट्रेस के खिलाफ सोने की तस्करी के मामले में चार्जशीट दाखिल की है. ये एक बड़ा स्मग्लिंग का मामला माना जा रहा है क्योंकि इस मामले में वे अकेली नीं थीं. ये पूरा काम एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह का था. ये तस्करी अफ्रीका से शुरू होकर दुबई के रास्ते होते हुए भारत तक फैला हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शुरुआत में रान्या राव और उनके सहयोगी तरुण कोंडूरू का अफ्रीका से सीधे सोना आयात करने का प्लान था. ऐसा करने के लिए उन्होंने दुबई में ‘वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग LLC’ नाम की कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया. 

50 किलो सोने की डील फेल

शुरुआत में उन्होंने अफ्रीकी सप्लायर्स से संपर्क कर 5 किलो सोने की डील तय की. हालांकि ये एक ट्रायल डील थी, जिसके कारण इसमें कम सोना मंगाया गया. इसके बाद 50 किलो सोने की एक बड़ी डील होने वाली थी. एडवांस में वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग LLC की तरफ से एडवांस में हजारों डॉलर भेजे गए लेकिन बदले में मिलने वाला सोना कभी आया ही नहीं.

दूसरी बार भी फेल हुआ प्लान

इस पूरे मामले का फायदा उठाते हुए युगांडा के एक रिफाइनरी एजेंट ने उनसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे और कहा कि वो डील फाइनल कराएंगे. हालांकि एक बार फिर ये सब एक ठगी का मामला निकला. इसके कारण दोनों को दो करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ. इसके बावजूद दोनों रुके नहीं उन्होंने केन्या में भी ऐसी कोशिश की लेकिन एक बार फिर दोनों की ये कोशिश भी नाकाम रही. 

दुबई से खरीदा सोना

दो बार धोखा मिलने के बाद उन्होंने अपना तरीका बदल दिया. उन्होंने अफ्रीका को छोड़ दुबई के स्थानीय बाजार देइरा गोल्ड सूक से सोना खरीदना शुरू कर दिया. वहां पर अफ्रीकी डीलर बैंक ट्रांजिशन हिस्ट्री से बचने के लिए कैश में सौदा करते थे. रान्या राव नकद पैसे लेकर दुबई जाती थीं और फिर वहां सोना खरीदती थीं. जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच एक्ट्रेस ने लगभग 15 बार दुबई से भारत की यात्रा की. इस बीच उन्होंने कुल 127.87 किलो सोने की तस्करी की. इसकी कीमत लगभग 102 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सोना लाकर भारत में एक नेटवर्क के जरिए बेचा जाता था. 

कौन हैं एक्ट्रेस?

बता दें कि रान्या राव का असली नाम हर्षवर्धिनी रान्या है. वो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं. साथ ही वे एक मॉडल भी रही हैं. रान्या ने साल 2014 में फिल्म माणिक्य से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने तीन सालों में तीन फिल्मों में काम किया.

MORE NEWS