जब पुलिस ने बीच सड़क पर रोका करण औजला का ऑटो
करण औजला ने चुकाया 22,000 रुपये का कुल जुर्माना
करण औजला ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी टीम से तुरंत उस ड्राइवर के 17,000 रुपये भरने को कहा. इसी बीच, वहां मौजूद एक अन्य ऑटो ड्राइवर भी सिंगर के पास पहुंचा और उसने भी अपना 5,000 रुपये का पुराना जुर्माना भरने की विनती की. करण ने बिना देरी किए उस दूसरे ड्राइवर की भी मदद की और उसका भी जुर्माना भर दिया. कुल मिलाकर सिंगर ने दो ड्राइवरों के लिए 22,000 रुपये की राशि चुकाई.