12
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रशांत नारायणन, जो ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत ने कार्तिक की एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठाते हुए उन्हें इंडस्ट्री के सबसे खराब अभिनेताओं में से एक करार दिया है. उनका मानना है कि कार्तिक को एक्टिंग की समझ कम है और वह अपनी कला के दम पर नहीं बल्कि अन्य कारणों से सफल है.
‘प्यार का पंचनामा’ के बाद नहीं दिखा कोई कमाल
प्रशांत नारायणन का कहना है कि कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी किस्मत और अपने माता-पिता के आशीर्वाद की वजह से बने हुए है. उन्होंने यह भी कहा कि कार्तिक के आसपास के लोगों और उनकी टीम ने उन्हें संभाल कर रखा है, जिससे उनकी कमियां ढकी रहती है. प्रशांत के अनुसार, उन्हें कार्तिक का काम सिर्फ उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में पसंद आया था, उसके बाद से वह उनके अभिनय से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रशांत का बयान
जब प्रशांत से पूछा गया कि अगर कार्तिक खराब एक्टर है तो जनता उन्हें इतना प्यार क्यों देती है, तो उन्होंने एक कड़वी बात कही. प्रशांत ने कहा कि कभी-कभी लोग किसी कलाकार के साथ नहीं, बल्कि उस पर हंस रहे होते है. उन्होंने कार्तिक को सलाह दी कि जब जनता अपनी मेहनत की कमाई उनकी फिल्मों पर खर्च करती है, तो उन्हें अपनी एक्टिंग में सुधार करना चाहिए ताकि वह दर्शकों के समय और पैसे के साथ न्याय कर सकें. यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.