होम / Khatron Ke Khiladi 11: Arjun Bijlani बने विजेता,दिव्यांका को हराकर जीता खिताब

Khatron Ke Khiladi 11: Arjun Bijlani बने विजेता,दिव्यांका को हराकर जीता खिताब

Prachi • LAST UPDATED : September 22, 2021, 8:15 am IST

इंडिया न्यूज, मुम्बई:
Khatron Ke Khiladi 11: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार Arjun Bijlani  ने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी उठा ली है। बीते दिन कलर्स चैनल के सुपरहिट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले की शूटिंग पूरी हुई, जिसमें सभी प्रतियोगी पहुंचे थे। अर्जुन बिजलानी ने Divyanka और विशाल आदित्य सिंह को फिनाले में धूल चटाते हुए विजेता की ट्रॉफी पर अपना नाम लिख दिया। जब से Arjun Bijlani  की जीत की खबर सामने आई है, तब से ही लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी के परिवारवाले भी उनकी जीत से काफी खुश हैं।

Khatron Ke Khiladi 11 अर्जुन ने ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की

अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने फोटोज के माध्यम से बताया है कि उनके घर पर सभी लोग कैसे खुशियां मना रहे हैं। अर्जुन की पत्नी ने घर पहुंचे मेहमानों और ट्रॉफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अर्जुन बिजलानी ने अपने खास दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाया है। एक्टर अर्जुन बिजलानी को फैंस लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी ने महीनों तक चली यात्रा को विनर के रूप में समाप्त किया है। अर्जुन बिजलानी ने शो में लगभग सभी स्टंट परफॉर्म किए और दर्शकों का दिल जीत लिया।

इसी कारण रोहित शेट्टी ने उनके गले में विजेता का हार पहनाया है। अर्जुन बिजलानी ने भले ही ट्रॉफी जीत ली हो लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने सबका दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने जिस तरह से बेखौफ होकर अपना सफर तय किया, उसकी सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। दिव्यांका के लिए कई लोग सोशल मीडिया पर आवाज भी उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि मेकर्स ने उनको धोखा दिया है।

Connect Us : Twitter Facebook

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT