Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव की आवाज़ में गाए गए गाने हिट ना हों ऐसा तो मुश्किल ही है, उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव के पुराने गाने भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहे हैं. ऐसे में खेसारी लाल यादव दो साल पहले रिलीज हुआ भोजपुरी गाना ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ (Nimbu Kharbuja Bhail 2) अभी भी यूट्यूब पर छाया हुआ, गाने की पॉपुलैरिटी की वजह गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स है.
भोजपुरी गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ ने उड़ाया यूट्यूब पर गर्दा
डबल मीनिंग लिरिक्स के साथ गाया गया गाना ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ एक बार फिर से यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है. वहीं इस गाने में सपना चौहान और खेसारी की जोड़ी आग लगा दी है. सपना चौहान, खेसारी लाल की गोद में बैठकर नाचती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज फैंस के पसीने छूड़ा रहा है. म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सपना चौहान (Sapna Chauhan) की रोमांटिक केमिस्ट्री लाजवाब दिख रही है. सपना चौहान की कातिलाना अदाएं और जबरदस्त डांस मूव्स लोगों के दिलों पर छूरियां चला रहे हैं. गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स (Double Meaning Bhojpuri Song) और धमाकेदार म्यूजिक लोगों को क्रेजी बना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर छाया खेसारी का जलवा
गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ (Nimbu Kharbuja Bhail 2) को फैंस द्वारा काफी बार देखा जा चुका हैं. खेसारी लाल यादव के इस गाने को अब यूट्यूब पर 495 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. गाने के वीडियो पर फैंस ने जबरदस्त कमेंट भी किए हैं, एक यूजर्स ने लिखा जैसे बॉलीवुड का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री का महानायक खेसारी यादव (Khesari Lal Yadav) भैया है, दूसरे ने लिखा मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा लगता है. वहीं एक योशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया इस गाने को मै 100 से 120 बार सुन चुके हैं फिर भी मन नहीं भरा है. इतना ही नहीं, इस हिट भोजपुरी गाने पर 2.5 मिलियन से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं.
जानें गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ की टीम के बारे में
बता दें कि भोजपुरी गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ (Nimbu Kharbuja Bhail 2) को खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) के साथ करिश्मा कक्कर ने भी अपनी खूबसूरत आवाज दी है, गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा का है. गाने को डायरेक्ट लकी विश्वकर्मा ने किया है और इसका प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा ने संभाला है. वहीं डीओपी राहुल हैं. इस भोजपुरी गाने को एडिट आनंद कुमार ने किया है