Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: होली आने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रहे हैं, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की धमाकेदार धूम मची हुई है. वही अब होली में तहलका मचाने के लिए खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘होली बाद आके’ रिलीज हो गया है, जो अब पूरे इंटरनेट पर ग्दा उड़ा रहा है. गाने को बोल और जबरदस्त म्यूजिक फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं गाने में हसिना के ठुमके फैंस का दिल जीत रहे हैं.
खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘होली बाद आके’ ने मचाया तहलका
खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘होली बाद आके’ को टी-सीरीज हमार भोजपुरी और खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो रंगोंौर गुलाल के साथ होली की मस्ती का महोल दिख रहा हैं वहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता को छेड़ते और रामोंस करते दिख रहे हैं. खेसारी, रक्षा गुप्ता के साथ जबरदस्त ठुमका लगा रहे हैं, जिसकी वजह से यह गाना और भी मजेदार लग रहा है.
रक्षा गुप्ता के हॉट अंदाज ने मचाया तहलका
खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी गाने ‘होली बाद आके’ में रक्षा गुप्ता लाल बलाउज और व्हाइट साड़ी में कहर ढा रही है. वो पिया को कॉल कर बड़े ही नटखट अंदाज में उलाहना देती दिख रही हैं. चेहरे के एक्सप्रेशन, आंखों की शरारत और बातों की मिठास , उनका अंदाज़ जबरदस्त बना रहे हैं. वहीं खेसारी लाल के साथ रक्षा गुप्ता की हल्की-फुल्की मस्ती, रोमांत और चटपटी बातचीत गाने को मजेदार बना रही है. होली की मस्ती की धूम मचाने के लिए यह गाना जबरदस्त है. खेसारी लाल यादव के इन नए गाने को रिलीज हुए सिर्फ 2 दिन हुए है और इस अब तक 3.42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं फैंस गाने पर भरभरके कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं.
गाने की टीम के बारे में
नए भोजपुरी गाने ‘होली बाद आके’ को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी दिलकश आवाज में गाया है. गाने में उनकी एनर्जी और ठेठ देसी अंदाज़ गाने को हिट बना रहा है. गाने के लिरिक्स अभिषेक भोजपुरीया ने लिखे हैं और म्यूजिक मुलायम यादव ने दिया है. गाने के कम्पोजर अभिषक भोजपुरीया हैं और डायरेक्टर पवन पाल हैं.