होम / Khesari Lal Yadav New Song Aashiq Release प्रियंका सिंह के साथ रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल

Khesari Lal Yadav New Song Aashiq Release प्रियंका सिंह के साथ रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल

Prachi • LAST UPDATED : January 18, 2022, 12:46 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Khesari Lal Yadav New Song Aashiq Release: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैन फॉलोविंग बहुत है। यही वजह है कि उनके सांन्ग हिट हो जाता है। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव का नया गाना आशिक (Song Aashiq) आज रिलीज हो गया है। बता दें कि इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और साथ ही इसमें जमकर डांस भी किया है।

बता दें कि इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में खेसारी लाल यादव अदाकारा प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के संग जमकर ठुमकते हुए नजर आएंगे। वहीं खेसारी के अलावा प्रियंका ने भी इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है। इसे लिखा अजीत मंडल ने है। इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है, जबकि इसका निर्देशन दीपेश गोयल द्वारा किया गया है।

(Khesari Lal Yadav New Song Aashiq Release) ये गाना जर्मनी और अर्मेनिया में शूट किया गया है

इस गाने को लेकर कहा जा रहा है कि ये भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक कदम है। ये गाना जर्मनी और अर्मेनिया में शूट किया गया है, जहां पर शायद पहले कभी किसी भोजपुरी गाने की शूटिंग नहीं हुई है। वहीं खेसारी लाल इस गाने में देसी लुक से हटकर हिप हॉप स्टाइल में डांस करते हुए देखेंगे। बता दें कि फैंस इस म्यूजिक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना VYRL भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

अब तक यह गाना 40 हजार के पार व्यूज हासिल कर चुका है। बता दें कि खेसारी लाल यादव पिछले एक महीने में अपने तीन गाने रिलीज कर चुके हैं और इन तीनों गानों को खेसारी के फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। पानी पानी और दो घूंट को मिली अपार सफलता के बाद खेसारी को इस गाने के भी हिट होने की उम्मीद है।

Read More: Dhanush And Aishwaryaa Rajinikanth Announce Separation 18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.