Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इस समय होली के त्योहार की धूम मची हुई है, बैक टू बैक एक से बढ़कर एक भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ ने भी अपना नया भोजपुरी सॉन्ग ‘सलवारवा’ रिलीज कर दिया है, जो अब पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.
खुशी कक्कड़ के नए भोजपुरी गाने ने उड़ाया गर्दा
खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी होली सॉन्ग ‘सलवारवा’ वेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल अपना जलवा दिखाती नजर आ रही है, गाने में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाए और हॉट डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. गाने के वीडियो में मुस्कान जायसवाल होली के रंगों में रंगी नजर आती हैं. गाने में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति और देवर के साथ मस्ती करलरही है और कह रही है कि ‘पियबा रंगेला सलवारवा’ पति पत्नी और देवर का मस्ती भरा अंदाज गाने को और भी मजेदार बना रहा है.
होली के वाइब सेट कर देगा यह भोजपुरी सॉन्ग
रंग, गुलाल और मस्ती से भरा यह गाना होली के मौके को और भी मजेदार बनाने के लिए परफेक्ट बन रह है गाने के बोल से लेकर दमदार म्यूजिक तक लोगों को सब बेहद पसंद आ रहा है. कुछ ही घंटो पहले रिलीज हुआ यहा भोजपुरी गाना अब यूट्यूब की ट्रेंंडिग लिस्ट में छा गया हैं. गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जियो बाबू सोना होली है. दूसरे यूजर ने लिखा, खुशी कक्कड़ मेरी फेवरेट हैं. अन्य यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर खुशी कक्कड़ जी. इतना ही नहीं, फैंस गाने को लाइक भी कर रहे हैं.
जानें गाने की टीम के बारे में
बता दें कि खुशी कक्कड़ का नए भोजपुरी होली सॉन्ग ‘सलवारवा’ के लिरिक्स रवि चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक कान्हा सिंह ने दिया है. डायरेक्शन शिव श्याम प्रोडक्शन का है और गाने के कोरियोग्राफर आकाश राज हैं. गाने में एडिटिंग का काम शरवान तिवारी ने संभाला है और डीओपी रोहित यादव हैं.