Live
Search
Home > मनोरंजन > Kriti Sanon Boyfriend: लंदन में बॉयफ्रेंड का हाथ थामें सड़कों पर दिखीं कृति सेनन, वीडियो हो रहा वायरल

Kriti Sanon Boyfriend: लंदन में बॉयफ्रेंड का हाथ थामें सड़कों पर दिखीं कृति सेनन, वीडियो हो रहा वायरल

कृति सेनन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ लंदन में देखी जा रही हैं. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 21:47:18 IST

Mobile Ads 1x1

Kriti Sanon Rumoured Boyfriend: कृति सेनन इन दिनों लंदन में हैं और वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग समय बिता रही हैं. हाल ही में उन्हें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ स्पॉट किया गया है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस खुद से नौ साल छोटे बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. उन्हें अक्सर कबीर के साथ स्पॉट किया जाता है. हाल ही में कृति की बहन नुपुर सेनन की शादी थी. उस समय भी कबीर बहिया वहां पर मौजूद थे. उन्हें कृति के परिवार के साथ समय बिताते स्पॉट किया गया था. 

लंदन की सड़कों पर दिखे कृति और कबीर

अब सोशल मीडिया पर कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. हालांकि वे लंदन में साथ में हैं और समय बिता रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें कबीर और कृति एक दूसरे का हाथ पकड़कर लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए थे. किसी फैन ने उन्हें स्पॉट किया और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की. 

कृति और कबीर का लुक

इस वीडियो में कृति ब्राउन टॉप और जैकेट के साथ ही ब्लू जीन्स और बूट में नजर आई थीं. वहीं कबूर ने ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहना था. दोनों हाथ पकड़कर घूम रहे थे और अपनी ही बातों में बिजी थे. जब फैन ने उनकी वीडियो शूट की, उस समय कबीर की नजर कैमरे पर पड़ी लेकिन कृति बातें कर रही थीं. 

‘प्राइवेसी में दखल देना ठीक नहीं’

कबीर और कृति का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है. लोग कृति के साथ ही कबीर को भी काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह से किसी की प्राइवेसी में दखल डालना गलत है. बता दें कि कृति जल्द शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Kriti Sanon Boyfriend: लंदन में बॉयफ्रेंड का हाथ थामें सड़कों पर दिखीं कृति सेनन, वीडियो हो रहा वायरल

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 21:47:18 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS