Live
Search
Home > मनोरंजन > वायरल वीडियो से फिल्मों तक का सफर! प्रयागराज पहुंचीं मोनालिसा ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा के लिए करेंगी खास काम

वायरल वीडियो से फिल्मों तक का सफर! प्रयागराज पहुंचीं मोनालिसा ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा के लिए करेंगी खास काम

Viral Girl Monalisa: साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते हुए चर्चा में आईं मोनालिसा अब मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. हाल ही में वह अपनी आने वाली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का टेलर रिलीज करनें प्रयागराज पहुंचीं, जहां उन्होंने गंगा मां के प्रति कृतज्ञता जताई और अपने जीवन में आए इस बड़े बदलाव को ईश्वर की कृपा बताया.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 12, 2026 18:24:46 IST

Mobile Ads 1x1

Monalisa School Dream: संगम नगरी के महाकुंभ में माला बेचते हुए चर्चा में आईं मोनालिसा की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी शायद उन्होंने खुद भी कल्पना नहीं की होगी. भीड़ में एक आम लड़की के रूप में काम करने वाली मोनालिसा आज फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी हैं. उनका यह सफर सोशल मीडिया की चर्चा से शुरू होकर अब बड़े पर्दे तक पहुंच गया है.

फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद मोनालिसा जब दोबारा प्रयागराज पहुंचीं तो यह पल उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने गंगा मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि जो कुछ भी मिला है, वह ईश्वर की कृपा और लोगों के प्यार की वजह से मिला है. उनके चेहरे पर भावुकता साफ झलक रही थी.

 फिल्म लॉन्च पर भावुक पल

अपनी हिंदी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लॉन्च के दौरान मोनालिसा ने खुलकर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि ग्लैमर और संघर्ष,दोनों ही उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं. उनके अनुसार, पहले की सादगी भरी जिंदगी और आज की व्यस्त फिल्मी दुनिया में फर्क जरूर है, लेकिन दोनों ने उन्हें मजबूत बनाया है.

पहली कमाई से शिक्षा का सपना

मोनालिसा ने बताया कि वह अपनी पहली फिल्म की कमाई को खास उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं. उनका सपना है कि मध्य प्रदेश के खरगोन इलाके में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला जाए. उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई बेटियां पढ़ाई से दूर हैं, और अगर उन्हें सही अवसर मिले तो वे भी बड़े सपने पूरे कर सकती हैं.

तीन फिल्मों में व्यस्त 

इस समय मोनालिसा एक हिंदी और दो तेलुगु फिल्मों में काम कर रही हैं. तेजी से बदलती जिंदगी के बीच वह अपने मूल्यों को नहीं भूली हैं. उनकी कहानी अब सिर्फ वायरल होने तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रेरणा का उदाहरण बन चुकी है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > वायरल वीडियो से फिल्मों तक का सफर! प्रयागराज पहुंचीं मोनालिसा ने किया बड़ा ऐलान, शिक्षा के लिए करेंगी खास काम

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 12, 2026 18:24:46 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS