Live
Search
Home > मनोरंजन > तन्‍या मित्तल के फैन के कमेंट पर भड़कीं कुनिका सदानंद, बेटे की तुलना कुमार सानू से करने पर दिया तीखा जवाब

तन्‍या मित्तल के फैन के कमेंट पर भड़कीं कुनिका सदानंद, बेटे की तुलना कुमार सानू से करने पर दिया तीखा जवाब

Kunickaa Sadanand: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट कुणिका सदानंद सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के फैंस के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं. ऑनलाइन बहस के दौरान कुछ यूजर्स ने उनकी निजी जिदगी और बेटे आयान को निशाना बनाया, जिस पर कुणिका ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने परिवार को इस तरह घसीटने को गलत बताया और आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा की. विवाद के बीच उनके और गायक कुमार सानू के पुराने रिश्ते को लेकर भी चर्चा फिर से शुरू हो गई.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-02-10 19:26:18

Mobile Ads 1x1

Kunickaa Sadanand: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री ‘कुणिका सदानंद’ बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर तान्या मित्तल के फैंस के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में हैं. यह विवाद सोमवार शाम से शुरू हुआ, जब कुणिका ने तान्या के कुछ फैंस पर उन्हें ट्रोल करने का आरोप लगाया. बहस बढ़ती गई और इसी दौरान कुछ यूजर्स ने निजी सीमाएं लांघते हुए कुणिका के परिवार को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया.

 बेटे आयान को घसीटने पर भड़कीं कुणिका, दिया सख्त जवाब

विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब एक यूजर ने कुणिका के बेटे ‘आयान लाल’ (Ayaan Lall) की तुलना गायक ‘कुमार सानू’ से करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर की और पुराने रिश्ते को लेकर टिप्पणी की. इस पर कुणिका ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके परिवार को इस तरह बीच में लाना बिल्कुल गलत है. उन्होंने साफ कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति और उनके बेटे को इस विवाद में घसीटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक अन्य यूजर द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी कुणिका ने जवाब देते हुए कहा कि बिना समझ और जानकारी के इस तरह की बातें करना गलत है और निजी मामलों में दखल देना ठीक नहीं.

 पुराने रिश्ते को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा

इस पूरे विवाद के दौरान कुणिका सदानंद और कुमार सानू (Kumar Sanu) के पुराने रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. इससे पहले जनवरी 2025 में दिए गए एक इंटरव्यू में कुणिका (Kunickaa Sadanand) ने स्वीकार किया था कि उनका कुमार सानू के साथ करीब छह साल तक रिश्ता रहा था, जिसे दोनों ने निजी रखा. उन्होंने कहा था कि यह फैसला गायक के परिवार और बच्चों का सम्मान करने के लिए लिया गया था. कुणिका पहले अभय कोठारी और बाद में विनय लाल से विवाह कर चुकी हैं. उनके दो बेटे हैं-अरिहंत और आयान.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > तन्‍या मित्तल के फैन के कमेंट पर भड़कीं कुनिका सदानंद, बेटे की तुलना कुमार सानू से करने पर दिया तीखा जवाब

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-02-10 19:26:18

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS