‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 11 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीवी पर जमकर राज कर रहा है. शो के ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं, मेकर्स सीरियल को TRP लिस्ट में नंबर वन पर बनाए रखने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर नॉयना से दूर रहने की कोशिश करता है, लेकिन नॉयना तुलसी के सामने मिहिर पर हक जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है. दूसरी तरफ रणविजय अंगद को उल्लू बनाने की कोशिश करता है और उसके सारे शेयर्स अपना नाम करवाना चाहता है. ऋतिक भी अकेले में मुन्नी के साथ फ्लर्ट करता है. वहीं अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में बड़ा भूचाल आने वाला है, जिसकी वजह से यह सीरियल दर्शकों को और भी ज्यादा पसंद आने वाला है.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का धमाकेदार अपकमिंग ट्विस्ट (TV Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Upcoming Episode 11 February 2026)
स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आज के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अंगद रणविजय के जाल में फंसने वाला है, वो उसके साथ काम करने के लिए तैयार होने वाला है, ऐसा करने के बाद अंगद अपने ही परिवार को धोखा देने वाला है.ये बात पता लगते ही वृंदा अंगद से नाराज होने वाली है. दूसरी ओर मिहिर जल्द ही अस्पताल से घर वापस आने वाला है. वहीं मिहिर को जहां हादसा हुआ था, वहाँ से एक घड़ी मिलने वाली है, जिसे देखते ही मिहिर चौंकने वाला है. मिहिर को घड़ी से पता लगने वाला है कि तुलसी को कौन मारना चाहता हैं. वो घड़ी सुहास की होती है और सुहास की मदद से मिहिर रणविजय तक पहुँचने वाला है. मिहिर तुलसी को रणविजय के बारे में सबकुछ बताने वाला है.
मुन्नी और ऋतिक में बढ़ेगी नजदीकियां (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 11 February)
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि मिहिर और तुलसी सबके सामने रणविजय को एक्सपोज करने वाले हैं, ऐसे में रणविजय बुरी तरह फंसने वाला है. मिहिर और तुलसी रणविजय को कंपनी और घर से निकालने की तैयारी करने वाले हैं. लेकिन अंगद की वजह से वो रणविजय का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं दूसरी और वैलेंटाइन डे के मौके पर मुन्नी और ऋतिक एक बार फिर से करीब आने वाले हैं. मुन्नी और ऋतिक याद याद करने वाले हैं कि कैसे वो सालों पहले साथ रहा करते थे. दोनों सोचने वाले हैं कि वो एक-दूसरे से दूर कैसे रह पाएंगे. ऐसे में मुन्नी और ऋतिक की नजदीकियां जल्द ही एक बड़ा तूफान लाने वाली हैं. ऋतिक की वजह से मुन्नी की सगाई टूटने वाली है.