Live
Search
Home > मनोरंजन > Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: फिर शड़यंत्र रचेगी नॉयन, तुलसी का दुश्मन बनेगा उसका बेटा गौतम! जानें महा ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: फिर शड़यंत्र रचेगी नॉयन, तुलसी का दुश्मन बनेगा उसका बेटा गौतम! जानें महा ट्विस्ट

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों टीवी पर दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. शो के धमाकेदार ट्विस्ट लोगों का दिल जीत रहे हैं. आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि नॉयना तुलसी और मिहिर को तलाक लेने के लिए मजबूर करने वाली है. वहीं गौतम अपनी ही मां का दुश्मन बनने वाला है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 21, 2026 16:07:48 IST

Mobile Ads 1x1

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 21 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने TRP में धमाल मचा दिया है और अब यह टीवी के सबसे पसंदीदा शो में शामिल हो चुका है. सीरियल के मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर के कहने पर नॉयन घर छोड़कर जा रही होती है, वहीं उसकी बहन उसे रोकती है और मिहिर के सामने गिड़गिड़ाती है कि उसे रोक लें, नहीं तो मर जाएगी. यह सोचकर मिहिर पूरानी बात याद करता है, जब नॉयना ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इस डर से मिहिर नॉयना को रोक लेता है. वहीं  नॉयना उससे शादी करने के लिए कहती है. इस पर मिहिर कहता है कि वो तब तक शादी नहीं कर सकता, जब तक उसका तलाक न हो. वहीं अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक और नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का महाट्विस्ट फिर हिलाएगा TRP (Smriti Irani Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Today Episode 21 February 2026)

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार एकता कपूर (Ekta Kapoor) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में आप आज देखेंगे कि नॉयना बेहद बेशर्मी से दोबारा घर में रुक जाती है, इस दौरान वो 6 साल पूरामे अपने झूठ को याद करती है कि और कहती है कि वो किसी भी किमत पर यह झूठ सामने नहीं आने देगी, ऐसे में अब तुलसी और मिहिर के पिछें पड़ने वाली है और उन्हें कैसे भी करके डिवोर्स देने के लिए मजबूर करने वाली है, लेकिन मिहिर ऐसा नहीं करेगा, वो तुलसी से अलग ना होने के बहाने ढूंढेगा. शो के धामकेदार ट्विस्ट में आप देख सकते हैं कि बापजी भी तुलसी को मिहिर से अलग नहीं होने देंगे और दोनों को एक करने की कोशिश करेंगे . इसी बीच नॉयना का 8 साल पूराना सच भी तुलसी के सामने आने वाला है. ऐसे में वो मिहिर को दोबारा खोना नहीं चाहेगी और ऩयना को अच्छा सबक सिखाएगी और उसे शांति निकेतन से बाहर करेगी और खूब वापस घर लौट सकती है. अगर ऐसा होता है तो शो के फैंस खुशी से झूमने वाले हैं. 

अपनी ही मां का दुश्मन बनेगा गौतम (Ekta Kapoor Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Upcoming Episode 21 February 2026)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) के अपकमिंग महा ट्विस्ट में देखेंगे कि तुलसी का बेटा गौतम अब अपनी ही मा का सबसे बड़ा दुश्मन होने वाला है, क्योंकि गौतम को लगेगा कि तुलसी की वजह से उसका परिवार अलग हुआ है. उसका बेटा और पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैं. वहीं अब  गौतम भी तुलसी से बदला लेने का प्लान करेगा और अपने हिस्से के लिए लड़ेगा. वहीं तुलसी अपना प्यार उसे दिखाने की कोशिश करेगी. ऐसे में देखना यह होगा कि तुलसी का प्यार जीतेगा और फिर गौतम की नफरत. ऐसे में शो के एपिसोड्स और भी ज्यादा मजेदार होने वाले हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: फिर शड़यंत्र रचेगी नॉयन, तुलसी का दुश्मन बनेगा उसका बेटा गौतम! जानें महा ट्विस्ट

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 21, 2026 16:07:48 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS