Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: रणविजय चलेगा गंदी चाल, मिहिर के एक्सीडेंट से होगी तुलसी की जिंदगी उथल-पुथल! तहलका मचा देगा ट्विस्ट

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: रणविजय चलेगा गंदी चाल, मिहिर के एक्सीडेंट से होगी तुलसी की जिंदगी उथल-पुथल! तहलका मचा देगा ट्विस्ट

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर से टीवी की TRP लिस्ट में नंबर वन पर छा गया हैं, शो के मजेदार ट्विस्ट लोगों का दिल छू रहे हैं, अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी रणविजय को सबक सीखाएगी, वही मिहिर भी गुस्से में रणविजय का गला दबाएगा.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-06 14:09:57

Mobile Ads 1x1

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 6 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने एक बार फिर से टीवी की TRP लिस्ट में तहलका मचा दिया है और नंबर वन की पोजीशन हथियाई है. मेकर्स शो को और भी ज्यादा मजेदार और चटपटा बनाने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा बढ़ाते जा रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि तुलसी मिहिर की फैक्ट्री बचाने के बाद, उसके साथ ऑफिस में काम भी करती है. तुलसी से मिलने के लिए मुन्नी भी उसके पास पहुंचती है  वही मुन्नी तुलसी को खुशखबरी देती है कि वो अब जल्द ही शादी करने वाली है और वो अपने मंगेतर को भी तुलसी को मिलवाती है. मुन्नी की शादी की बात सुनते ही ऋतिक को बड़ा सदमा लग जाता है. वही अब पॉपुलर टी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में ताबड़तोड़ ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो दर्शको को काफी पसंद आने वाला है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की फिर बदलेगी कहानी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 6 February)

जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के फेमस टीवी सीरियल में आप आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय वैष्णवी के साथ बद्तमीजी करेगा, जैसे ही वैष्णवी चिल्लाएगी तो तुरंत तुलसी वहां पर पहुंच जाएगी. ऐसे में रणविजय को सबक सीखाने के लिए और उसे पीटने के लिए तुलसी भी डंडा उठाने वाली है और जमकर रणविजय पर बरसने वाली है, रणविजय बेहद घबरा जाएगा और खूद को बचाने के लिए दौड़ेगा. वहीं रणविजय मिहिर के हाथ लग जाएगा और फिर मिहिर उसे खूब मारेगा गुस्से में मिहिर रणविजय का गला तक दबाने की कोशिश करेगा मिहिर कहेगा की वो अपने होते हुए किसी भी लड़की के साथ गलत नहीं होने दे सकता

फिर से अजय को पाने की कोशिश करेगी परी (TV Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Upcoming Episode 6 February 2026)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आपको देखने को मिलेगा कि परी अजय को दौबारा पाने की कोशिश करेगी, वो देखेंगी की एक औरत अजय से बात करने आएगी और उसके सामने अपना दुखड़ा रोएगी, परी के सामने वो औरत अजय को बताती है कि वो भी अपने पति के साथ नहीं रहती है. इतनी ही नहीं वो औरत परी के सामने अजय पर डोरे भी डालेगी, जिसे देख परी जल भुन जाएगी. लेकिन वो जताएगी कि अजय को किसी और के साथ देखकर उसे बुरा नहीं लग रहा है.

रणविजय करेगा तुलसी को जान से मारने की कोशिश (Smriti Irani Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Latest Episode 6 February 2026)

जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस के फेमस टीवी शो के क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के महा ट्विस्ट मे आप देखेंगे की रणविजय तुलसी को जान से मारने का प्लान बनाएगा और दोस्त की मदद से तुलसी की कार का ब्रेक फेल कर देगा. हालांकि वो कार मिहिर लेकर चला जाएगा. तुलसी की जान लेने के चक्कर में रणविजय की वजह से मिहिर की जावन खतरे में आने वाली है. ब्रेक फेल की वजह से मिहिरकी कार का बहुत बुरा एक्सीडेंट होने वाला है. मिहिर की एक्सीडेंट की वजह से फिर एक बार तुलसी की जिंदगी उथलपुथल होने वाली है.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: रणविजय चलेगा गंदी चाल, मिहिर के एक्सीडेंट से होगी तुलसी की जिंदगी उथल-पुथल! तहलका मचा देगा ट्विस्ट

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: 2026-02-06 14:09:57

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS