‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 7 March 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीवी पर लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. मेकर्स शो की कहानी को दिन-प्रतिदिन दिलचस्प बनाते जा रहे हैं, धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैंएकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर नॉयना को बेइज्जत करके घर से बाहर निकालता है और उसके जाने का बाद उसका सारा समान भी उसके घर भिजवा देता है और सबको बोलता है कि उसकी एक भी चीज इस घर में नहीं रहनी चाहिए. दूसरी और नॉयना गौतम को कोसती है कि गौतम ने मुझे धोखा दिया उसे ये सब करके क्या मिला, ऐसा करने के बाद वो मिहिर को याद करके खूब आंसू बहाती है. उसकी तबीयत बिगड़ जाती है और उसके मुंह से खून आता है. दूसरी ओर मिहिर तुलसी से बात करने के लिए बहाने बनाता है और कोशिश करता है. वहीं बाद में पता लगता है कि नॉयना को ब्लड कैंसर है.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का महाट्विस्ट (Smriti Irani Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist Today Episode 7 March 2026)
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी को मनाने के लिए मिहिर हर तरकीब अजमाने वाला है और उसका भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करने वाला है. मिहिर तुलसी के साथ समय बिताने के लिए मौका तलाश करेगा. वही तुलसी को अपने बच्चों की बिखरी हुई जिंदगी की चिंता होने वाली. परी की शादी दोबारा टूट गई है. ऋतिक भी मिताली के साथ खुश नहीं है और अलग होना चाहता है. वहीं गौतम का परिवार भी उससे दूर चला गया है और तुलसी और मिहिर के दूसरे बेटे के बीच भी परेशानियां चल रही हैं. ऐसे में तुलसी और मिहिर दोनों बैठकर बात करने वाले है और सोचने वाले है कि दोनों के अलग होने से परिवार पर कैसा गहरा असर पड़ा है. परिवार के सारे बच्चों की जिंदगी उथल पुथल हो रखी हैं.
नॉयना की होने वाली है मौत (Ekta Kapoor Serial Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Upcoming Episode 7 March 2026)
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) के अपकमिंग महा ट्विस्ट देखने मिहिर और तुलसी अपने परिवार के बच्चों की खुशी के लिए फिर एक बार साथ आंगे और सभी के जीवन को सुधारेंगे. तुलसी परी की शादी उसे पुराने पति से कराने के लिए बोलेगी और इस बार परी भी अपनी मां के लिए हां कहेगी, लेकिन उसके एक्स पति के परिवार वाले परी को दोबारा अपनाने के लिए मना करेंगे. वहीं तुलसी ऋतिक को भी समझाने वाली है कि वो अपनी बच्ची के लिए ऐसा ना करें, गौतम को मना कर तुलसी वापस घर लाने की कोशिश करेगी. वहीं नॉयना को पता लगेगा की उसे बल्ड कैंसर है, जिसके बाद उसे एहसास होगा कि यह उसके कर्मों की सजा उसे मिल रही है, वो तुलसी के सामने अपनी गुनाहों की माफी मांगने वाली है.