‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 1 February 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय अपने धमाकेदार ड्रामा से दर्शको को खूब एंटरटेन कर रहा है. मेकर्स शो की TRP बढ़ाने के लिए खूब पापड़ बेल रहे हैं. स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाले एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अपने देखा की तुलसी साड़ियों का सारा ऑर्डर लेकर निकलती है. लेकिन नॉयना के कहने पर रणविजय और अंगद मिलकर तुलसी की ऑर्डर खराब करने की कोशिश करते हैं. लेकिन अजय को इस बात का पता लग जाता है और वो सारी साड़ियां बदल देता है. तुलसी की साड़ियां देखकर कंपनीवाले भी खुश हो जाते है और 10 लाख नई साड़ियां बनाने का ऑर्डरभी दें देते हैं. वही अब फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी ओर भी ज्यादा मजेदार और दिलचस्प होने वाली है, शो के अपकमिंग ट्विस्ट दर्शको का दिल जीतने वाले हैं.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist In Upcoming Episode 1 February)
एकता कपूर के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी का ऑर्डर पूरा होने की खबर सुनकर नॉयना का दिमाग खराब होने वाला है, वो तुलसी को नीचा दिखाने के लिए और भी घटिया-घटिया चाले चलने वाली है. लेकिन अपने नए साड़ियों के ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुलसी खूब मेहनत करने वाली है. वही परी, अजय, अंगद और वृंदा भी तुलसी का इस काम में साथ देने वाले हैं. यह सब देखकर नॉयना एक बार फिर से तुलसी का काम बिगाड़ने का प्लान बनाएगी और विरानी हाउस के बड़े दुश्मन रणविजय से हाथ मिलाएगी.
नॉयना रणविजय के साथ मिलकर करेगी तुलसी को बरबाद (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 1 February)
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देख सकते हैं कि नॉयना रणविजय के साथ मिलकर तुलसी का नई साड़ियों का ऑर्डर खराब करने की कोशिश करने वाली है, लेकिन अजय ऐसा होने से बचा लेगा और नॉयना-रणविजय तुलसी का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे. वहीं मिनटो में ही तुलसी के हाथ की बनी 10 लाख साड़ियां बिक जाएंगी. मार्क्ट में साड़ियों की जबरदस्त डिमांड से तुलसी रातों रात मालामाल होने वाली है. लेकिन नॉयना यह सब देखना बिल्कुल भी बरदाश नहीं करने वाली है.
मिहिर के साथ होगा बड़ा हादसा (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 In Latest Episode 1 February 2026)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द ही बड़ा धमाका होने वाला है, जो दर्शको को हैरान कर देने वाला हैं. कहा जा रहा है कि इस सीरियल में मिहिर का एक बड़ा और बुरा एक्सीडेंट होने वाला है, लेकिन एक्सीडेंट से पहले उसे पता लगेगा कि वो बरबाद होने वाला है और उसकी कंपनी बिकने वाली है. मिहिर ये सदमा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाएगा. मिहिर के एक्सीडेंट की खबर सुन तुलसी को बड़ा सदमा लगने वाला है. तुलसी अपने पैसे मिहिर के बिजनेस में लगाने वाली है और उसे बचाने की कोशिश करेगी. ऐसा होने के बाद तुलसी शान से शांति निकेतन में वापसी करने वाली है. तुलसी का दोबारा घर में आना नॉयना को घटकने वाला है और उसे बाहर का रास्ता दिखने वाला है.