‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 5 Feb 2026: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शो के अपकमिंग ट्विस्ट लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे है. मेकर्स भी शो को TRP लिस्ट में नंबर वन पर लाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि मिहिर अपनी बंद फैक्ट्री को दोबारा चालू करता है और सबके सामने सामने तुलसी की तारीफ करता है औरउसे बचाने के लिए धन्यवाद भी करता है. साथ ही मिहिर नॉयना को बातों ही बातों में खूब ताने मारता है. नॉयना को समझ आ जाता है कि अगर जल्द उसने कुछ नहीं किया तो फिर से मिहिर उसके हाथ से निकल जाएगी. वहीं तुलसी और मिहिर की खुश रणविजय को खलती. वहीं अब सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में दिलचस्प मौड़ आने वाला हैं, जो शो को और भी मजेदार बना देगा.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आएगा बड़ा बदलाव (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 5 February)
जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (KSBKBT 2) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अजय और परी का लव एंगल फिर से शुरू होने वाला है और दोनों एक दूसरे के साथ नैन मटक्का करने वाले हैं. बच्चों की वजह से अजय और परी बार बार आपस में टकराने वाले हैं. खबरों की माने तो शो मकी कहानी का फोकस अजय और परी की लव स्टोरी होने वाला है. कहा जा रहा है कि दोनों फिर से शादी कर सकते है.
नॉयना फिर आएगी तुलसी और मिहिर के बीच में(Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Upcoming Episode 5 February 2026)
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग ट्विस्ट में आप देखेंगे कि तुलसी और मिहिर की नजदीकियां खत्म करने के लिए नॉयना मिहिर के हाथों में तलाक के कागज थमाने वाली है, वो उसे याद दिलाएगी, की मिहिर तुलसी को तलाक देने वाला था ताकि वो उससे शादी कर सके. तलाक के पेपर्स देखकर तुलसी का पारा हाई होने वाला है. तुलसी को लगेगा कि ये पेपर्स मिहिर ने उसके लिए भेजे हैं. इसके बाद तुलसी गुस्सा मिहिर पर और भी ज्यादा बढ़ जाएगा.
मौत की चौखट पर जा पहुंचेगा मिहिर (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Upcoming Episode 5 February 2026)
पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आप देखेंगी रणविजय तुलसी की जान लेने की कोशिश करेंगा और कार के ब्रेक फेल कर देगा. लेकिन वो कार मिहिर ले जाएगा. ऐसे में रणविजय की गलती की वजह से मिहिर का एक्सीडेंट होने वाला है. मिहिर के हादसे की खबर सुनते ही तुलसी को बड़ा सदमा लगने वाला है. तुलसी को एहसास होगा कि वो अभी भी मिहिर से उतना ही प्यार करती है. ऐसे में एक बार फिर से तुलसी की विरानी हाउस में वापस आने वाली है. वहीं मिहिर भी तुलसी को तलाक देने से इनकार करने वाली है. ऐसा होने के बाद नॉयना गुससे पागल होने वाली है.