Live
Search
Home > मनोरंजन > लाहौर 1947 की रिलीजिंग डेट का किया खुलासा, सनी देओल के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

लाहौर 1947 की रिलीजिंग डेट का किया खुलासा, सनी देओल के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीजिंग डेट की घोषणा कर दी है. फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही कई और चीजों के बारे में खुलासा किया गया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 10, 2026 13:26:17 IST

Mobile Ads 1x1

Lahore 1947: आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिल्म लाहौर 1947 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. प्रोडक्शन हाउस की तरफ से घोषणा की गई है कि ये फिल्म 13 अगस्त 1947 को रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक साथ काम करने वाले हैं. इसमें शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी साथ नजर आने वाली हैं. कहा जा रहा है कि लाहौर 1947 सनी देओल का नेक्स्ट मेजर प्रोजेक्ट होने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने वाली है. हालांकि इस फिल्म के कारण सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ये फिल्म सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए सिरदर्द बन सकती है. 

फिल्म लाहौर 1947 की स्टारकास्ट

आमिर खान प्रोडक्शन्स की तरफ से फिल्म की स्टारकास्ट के नाम का भी खुलासा किया गया है. फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अभिमन्यू सिंह और अली फजल नजर आने वाले हैं. फिल्म में एआर रहमान म्यूजिक देंगे. इस फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इसके डायलॉग राज कुमार संतोषी और असगर वजाहत ने लिखे हैं. वहीं इसकी एडिटिंग का काम श्याम सलगांवकर ने संभाला है. इसकी सिनेमेटोग्राफी संतोष सिवान ने की है. इसका साउंड रेसुल पोकुटी ने और सुब्रत चुक्रवर्ती और अमित राय ने प्रोडक्शन डिजाइन का काम संभाला है.

बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट बदली

कहा जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है. प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट पहले 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. इसके बाद इसे पोस्टपोन किया गया और इसकी डेट बदलकर 15 मई को रिलीज करने की घोषणा की गई. अब इसे एक बार फिर प्री-पोन किया गया और रिलीजिंग डेट बदलकर 10 अप्रैल 2026 की घोषणा हुई. अगर ऐसा होता है, तो इसके तीन दिन बाद ही सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों फिल्म एक दूसरे के लिए कांटे की टक्कर साबित हो सकती हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > लाहौर 1947 की रिलीजिंग डेट का किया खुलासा, सनी देओल के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 10, 2026 13:26:17 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS