होम / कपूर खानदान में गूंजने वाली हैं नन्हीं किलकारियां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट

कपूर खानदान में गूंजने वाली हैं नन्हीं किलकारियां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 6, 2022, 10:15 am IST

Alia Bhatt Delivery: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। बहुत जल्द कपूर खानदान में नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके लिए फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं।

जल्द आने वाला है छोटा कपूर

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नन्हे मेहमान के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली हैं। ऐसा बताया जा रहा था कि नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में आलिया मां बन सकती हैं। हालांकि, प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कि आलिया भट्ट एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए पहुंच चुकी हैं। यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी।

 

अस्पताल में रजिस्टर हुआ आलिया का नाम

बता दें किआलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की, जिसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। आपको बता दे आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। उनका नाम रजिस्टर भी कराया जा चुका है। मालूम हो कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। शादी से पहले दोनों ने तीन साल तक डेट किया है।

Also Read: Janhvi Kapoor हुई Abdu Rozik पर फिदा, खुद जाकर कान में बता दिया अपना पर्सनल फोन नंबर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT