Live
Search
Home > मनोरंजन > BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर छाई नन्ही राहा: आलिया भट्ट बोली- ‘उसे बढ़ते देखना ही असली जिंदगी है’

BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर छाई नन्ही राहा: आलिया भट्ट बोली- ‘उसे बढ़ते देखना ही असली जिंदगी है’

आलिया भट्ट ने BAFTA 2026 के मंच पर बतौर प्रेजेंटर 'नमस्कार' कहकर सबका दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी राहा को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा और जादू बताया. सिल्वर गाउन में नजर आई आलिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी बोलकर भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-23 19:40:09

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट ने लंदन के ‘बाफ्टा अवॉर्ड्स’ (BAFTA 2026) में अपनी चमक बिखेरी.  वह इस बड़े मंच पर बतौर ‘अवॉर्ड प्रेजेंटर’ शामिल हुई थी.  आलिया ने सिल्वर कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी स्पीच की हो रही है. 
 

हिंदी में की शुरुआत

जैसे ही आलिया स्टेज पर आई, उन्होंने हाथ जोड़कर ‘नमस्कार’ कहा.  इसके बाद उन्होंने हिंदी में अपनी बात शुरू करते हुए कहा, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है.  वहां मौजूद विदेशी लोग हैरान न हो, इसलिए उन्होंने तुरंत मुस्कुराते हुए अंग्रेजी में समझाया कि वह क्या कह रही थी.  उन्होंने कहा कि सिनेमा की कोई एक भाषा नहीं होती, यह हम सभी को आपस में जोड़ता है. 

 

बेटी राहा है मेरी जादू की पुड़िया

रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान आलिया काफी भावुक भी हुई.  उन्होंने अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अब तीन साल की हो गई है और वही आलिया के लिए असली जादू और प्रेरणा का स्रोत है.  आलिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, मुझे लगता है कि मैं अपनी मां के कोख से ही ‘एक्शन’ (फिल्मों) के लिए निकली थी, लेकिन राहा को खिलते हुए देखना ही असली जिंदगी है. 
 

फैंस ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर लोग आलिया के इस अंदाज के दीवाने हो गए है.  फैंस का कहना है कि आलिया ने विदेश जाकर अपना ‘एक्सेंट’ (बोलने का लहजा) नहीं बदला और बड़ी सहजता से हिंदी का इस्तेमाल किया.  लोग उन्हें ‘भारत का गौरव’ बता रहे है क्योंकि उन्होंने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर छाई नन्ही राहा: आलिया भट्ट बोली- ‘उसे बढ़ते देखना ही असली जिंदगी है’

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-23 19:40:09

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS