Live
Search
Home > मनोरंजन > माधुरी दीक्षित नहीं, ये एक्ट्रेस थी ‘हम आपके हैं कौन’ की पहली पसंद! आखिरी वक्त पर क्यों बदला फैसला?

माधुरी दीक्षित नहीं, ये एक्ट्रेस थी ‘हम आपके हैं कौन’ की पहली पसंद! आखिरी वक्त पर क्यों बदला फैसला?

Hum Apke Hain Koun: क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित नहीं, ये एक्ट्रेस थी मेकर्स की पहली पसंद. क्या होता अगर उस दिग्गज अभिनेत्री का होता चयन? लेकिन फिर आखिरी समय में कैसे पलटा पासा, चलिए जानते हैं सबकुछ इस खबर में.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 20, 2026 12:43:22 IST

Mobile Ads 1x1

Madhuri Dixit in Hum Apke Hain Koun: सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत ‘हम आपके हैं कौन’ बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक है. सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के प्रति आज भी लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है. माधुरी दीक्षित ने जहां निशा के किरदार से तो सलमान ने प्रेम की भूमिका से सबका दिल जीत लिया था. लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित से पहले निर्माता किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करने वाले थे. फिर आखिर क्या हुआ ऐसा कि अंतिम समय में बदल गया फैसला. 

करिश्मा कपूर को किया जाना था कास्ट

साल 1994 में फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी. उस दौर में करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड की उभरती हुईं अभिनेत्री थीं, जिन्होंने साल 1991 में आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से डेब्यू कर तहलका मचा दिया था. ‘हम आपके हैं कौन’ के निर्देशक सूरज बड़जात्या उनकी दमदार उपस्थिति से प्रभावित हुए और शुरू में उन्हें निशा के किरदार के लिए चुना. हालांकि, बाद में उनके पिता राजकुमार बड़जात्या को लगा कि करिश्मा कपूर इस भूमिका के लिए बहुत छोटी हैं. इसलिए पिता के कहने पर सूरज बड़जात्या ने करिश्मा कपूर ने नहीं कास्ट किया. आपको बता दें कि इस बात की जिक्र डायरेक्टर ने इंडियन आइटल के एपिसोड में किया था. 

पिता ने क्या दिया सुझाव?

निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता ने उन्हें सुझाव दिया कि किसी ऐसी अभिनेत्री को कास्ट करो, इस जिम्मेदारी को संभाल सकें. इसके बाद उन्होंने माधुरी दीक्षित को कास्ट किया. इसका परिणाम हम सभी के सामने है कि माधुरी ने निशा के रूप में फिल्म में ऐसा किरदार निभाया कि यादगार बन गया. 

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने सलमान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को हिट कर दिया. इस फिल्म में सलमान और माधुरी के अलावा अनुपम खेर, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल जैसे आदि कलाकार मौजूद थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इसने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ रुपये कमाई की थी. 

MORE NEWS