Live TV
Search
Home > मनोरंजन > जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और सलमान खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक थी. एक फिल्म ऐसी थी, जिसके लिए कुछ ऐसी शर्त रखी गई है कि एक्ट्रेस चौंक गई थी.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 8, 2026 18:20:53 IST

Mobile Ads 1x1
90 के दशक में माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में आज भी लोगों के जहन में हैं. आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जब सलमान खान को माधुरी दीक्षित का पैर छूना था. फिर जो हुआ वो किस्सा आपको हैरान कर सकता है. 

क्या है वो किस्सा?

यह दिलचस्प किस्सा साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ का है. उस वक्त सलमान और माधुरी की साथ में की गई फिल्मों का बोलबाला था. इसलिए मेकर्स ने ‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म में माधुरी दीक्षित को सलमान खान की भाभी का रोल करने का ऑफर दिया था. हालांकि, उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था. इसके पीछे की वजह थी कि एक सीन में सलमान को उनका पैर छूना था, जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं था. अभिनेत्री ने Rediff.com को दिए इंटरव्यू में ये बात बताई थी. 

किसने निभाया था यह रोल?

फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ सलमान खान की भाभी का रोल एक्ट्रेस तब्बू को मिला था. इसमें उनका नाम साधना शर्मा था. 

सलमान और माधुरी दीक्षित की फिल्में

सलमान और माधुरी ने साल 1991 में पहली बार ‘साजन’ फिल्म में काम किया था. इसके बाद दोनों को फिल्म ‘दिल तेरा आशिक’, ‘हम आपके हैं कौन’ में देखा गया है. फिर साल 2002 में दोनों ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में साथ में काम किया. 

फिल्म के बारे में 

‘हम साथ साथ हैं’ फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था. फिल्म में मोहनीश बहल , तब्बू , सलमान खान , सोनाली बेंद्रे , सैफ अली खान , करिश्मा कपूर , नीलम , महेश ठाकुर, आलोक नाथ , रीमा लागू , सतीश शाह , सदाशिव अमरापुरकर , शम्मी , राजीव वर्मा , अजीत वचानी और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक संयुक्त परिवार और उसके मूल्यों और एकजुटता पर केंद्रित है, जो एक गलतफहमी के बाद अलग हो जाते हैं.

MORE NEWS