Live
Search
Home > मनोरंजन > भोजपुरी > Manoj Tiwari के गाने ‘होलरिया’ में दिखें PM Modi और Rahul Gandhi? फैंस हुए शॉक्ड, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Manoj Tiwari के गाने ‘होलरिया’ में दिखें PM Modi और Rahul Gandhi? फैंस हुए शॉक्ड, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘होलरिया’ (Holariya) इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है. गाने के वीडियों में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देख फैंस हैरान रह गए हैं.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 21, 2026 14:39:34 IST

Mobile Ads 1x1

Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी का नया होली सॉन्ग ‘होलरिया’ (Holariya) हाल ही में रिलीज किया गया है और अब यह पूरे इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा है. आते ही इस भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है. गाने के वीडियों में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  देख फैंस हैरान रह गए हैं यही वजह है कि रातों रात टॉप ट्रेंड में आ गया है.

मनोज तिवारी के नए गाने उड़ा दिया गर्दा

मनोज तिवारी के नए गाने ‘होलरिया’ को मृदुल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने का वीडियो देखने में बेहद मजेदार लग रहा है. वीडियो में मनोज तिवारी के  साथ एक्टर और पूर्व नेटबॉल व बास्केटबॉल खिलाड़ी प्राची तेहलान भी नजर आ रही हैं. जो भाभी के किरदार निभा रही है. गाने में मनोज तिवारी संग प्राची तेहलान की जोड़ी जबरदस्त तहलका मचा रही है. देवर-भाभी का किरादर गाने को चटपटा बना रहा है. मनोज तिवारी गाने में रिक्शे पर गाना गाते नजर आ रहे हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी की दिखी गाने में झलक

गाने ‘होलरिया’ के बोल बेहद जबरदस्त हैं, क्योंकि इसमें कई नेताओं और हस्तियों का भी जिक्र किया गया है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, लालू यादव, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अन्य शामिल हैं, जिसकी वजह से यह गाना और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया हैं. गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं एक आदमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोखोटा लगाए दिख रहा है. वहीं गाने में मनोज तिवारी का देसी अंदाज़ और दिल छू जाने वाली आवाज़ का तो कोई मुकाबला ही नहीं है. यह नया भोजपुरी गाना अब होली की हर पार्टी एंथम बनते दिख रहा है

जानें गाने की टीम के बारे में

बता दें कि नए भोजपुरी गाने ‘होलरिया’ के बोल भी मनोज तिवारी ने ही लिखें हैं और को म्यूजिक सूरज विश्वकर्मा. वहीं इस गाने को डायरेक्ट रौनक राउत ने किया है और इसके निर्माता गीता यादव हैं. रिकॉर्डिंग स्टूडियो वायनेट मीडिया का है और संपादक आर निंजा. इसके अलावा गाने के डीओपी वज़ीर आर्ट है और डीआई रोहित सिंह है

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > भोजपुरी > Manoj Tiwari के गाने ‘होलरिया’ में दिखें PM Modi और Rahul Gandhi? फैंस हुए शॉक्ड, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 21, 2026 14:39:34 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS