Live
Search
Home > मनोरंजन > 14 साल की उम्र में शादी, देखी गरीबी, 18 साल में 450 फिल्मों में किया काम, 35 साल में निधन

14 साल की उम्र में शादी, देखी गरीबी, 18 साल में 450 फिल्मों में किया काम, 35 साल में निधन

बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसने पहचान मिलने के बावजूद फांसी के फंदे को गले लगा लिया. 14 साल की उम्र में शादी के बाद वे ससुराल छोड़ कर भाग गईं और फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 7, 2026 18:19:17 IST

Mobile Ads 1x1

Silk Smitha Story: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत काम और नाम कमाया. 14 साल की उम्र में उनकी शादी एक अधेड़ से करा दी गई थी. वो वहां से भाग गईं और एक घर में नौकरानी का काम करने लगीं. इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 18 साल के करियर में 450 फिल्मों में काम किया. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की. उनका असली नाम वडलापति विजयलक्ष्मी था. उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 में हुआ था. वे आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के कोवली गांव में वडलापति रामल्लू और सरसम्मा के घर में पैदा हुई थीं. उन्होंने चौथी कक्षा तक पढ़ाई की. गरीबी के कारण 14 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई.

नौकरानी के रूप में किया काम

सिल्क स्मिता के ससुराल वाले उन्हें बहुत परेशान किया करते थे. इसके कारण शादी के दो साल के अंदर ही वो घर छोड़कर भाग गईं. अपना पालन करने के लिए वे नौकरानी बन गईं. इसके बाद उन्होंने चेन्नई का रुख किया और वे वहां पर एक्ट्रेस अपर्णा के लिए मेकअप-टचअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगीं.इसके बाद वहां से उन्हें फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे. मलयालम डायरेक्टर एंटनी ईस्टमैन ने उन्हें स्मिता नाम दिया और एक फिल्म ‘इनाय थेडी’ फिल्म में हीरोइन के तौर पर पहला रोल दिया. हालांकि फिल्म काफी बाद में रिलीज हुई.

डायरेक्टर की पत्नी से सिखाया डांस और इंग्लिश

इसके बाद स्मिता डायरेक्टर विनू चक्रवर्ती के संपर्क में आईं. उनकी पत्नी ने स्मिता को इंग्लिश और डांस सिखाया. उन्होंने कैबरे डांसर और वैम्प का रोल करना शुरू कर दिया. साल 1980 में तमिल मूवी ‘वंडिचक्करम’ में उन्हें सबसे बड़ा रोल मिला. इसकी रिलीज के बाद उन्हें काफी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने अपना नाम स्मिता से सिल्क स्मिता रख लिया. स्मिता ने मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया. मूनद्रु मुगम में डांस नंबर और बोल्ड परफॉर्मेंस के कारण वे साउथ इंडियन सिनेमा में ‘सेक्स सिंबल’ के तौर पर फेमस हुईं. कई अन्य फिल्मों में भी उनके आइटम डांस काफी फेमस हुए. 

स्मिता के गाने के कारण बिकी फिल्में

इसके अलावा उन्होंने 1981 में आई अलायगल ओइवाथिल्लई फिल्म की दममदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया. 1989 में रिलीज की गई उनकी लयनम फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया. कई फिल्में तो ऐसी थीं कि वो बिल्कुल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थीं लेकिन सिल्क स्मिता का एक गाना जोड़ने के बाद ये बिक गईं.

आत्महत्या बनी रहस्य

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्मिता एक्टिंग के साथ ही मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन करने में भी माहिर थीं. 22 सितंबर 1996 की रात उनकी मौत हो गई. 23 सितंबर की सुबह सिल्क स्मिता की लाश होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, वो आज भी एक रहस्य बना हुआ है.

MORE NEWS