Asha Bhosle Funeral: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान आशा भोसले का निधन हो गया. 13 अप्रैल (सोमवार) को आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. ऐसे में आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर भारी संख्या में फैंस और बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज पहुंच रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी आशा ताई को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. वहां पर मोहम्मद सिराज ने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को सहारा देते नजर आए. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. दादी की अंतिम संस्कार की रस्में देखते हुए काफी भावुक हो गईं. वह पूरी तरह से टूटी हुई दिखाई दीं.
सिराज ने बढ़ाया जनाई का हौसला
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले (Zanai Bhosle) के बीच भाई-बहन का प्यार रिश्ता है. ऐसे में जब दादी की अंतिम विदाई के दौरान जनाई भोसले की आंखों से आंसु थम नहीं रहे थे, तब मोहम्मद सिराज ने उनका हौसला बढ़ाया. वायरल वीडियो में मोहम्मद सिराज भावुक हुईं जनाई भोसले को गले लगाकर उन्हें संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं.
VIDEO | Cricketer Mohammed Siraj pay final respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fTd5DOhP8E
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
जनाई भोसले दादी के अंतिम संस्कार पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं, जिस दौरान मोहम्मद सिराज उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. आशा भोसले की अंतिम विदाई पर उनका पूरा परिवार इमोशनल दिखाई दिया. परिवार के अलावा पूरी म्यूजिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है.
मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले का रिश्ता
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के बीच भाई-बहन का रिश्ता है. उन्हें अक्सर अलग-अलग प्रोग्राम के दौरान देखा गया है. पिछले साल जनाई भोसले के जन्मदिन पर भी मोहम्मद सिराज पहुंचे थे, जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं. इसको लेकर फैंस ने उनके बीच रिश्तों को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं, लेकिन बाद में यह सिर्फ अफवाह साबित हुई. जनाई भोसले ने साफ किया कि मोहम्मद सिराज ने उनका भाई-बहन का रिश्ता है. वह एक-दूसरे के साथ खुशी और दुख दोनों साझा करते हैं.