Monalisa Video: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने पति फरमान खान के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है. बैकग्राउंड में एक रोमांटिक गाना भी बज रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में केरल में शादी की है. इसके बाद से लगातार लव जिहाद के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. जिसपर उन्होंने शादी के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्टीकरण दिया था.
वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ रोमांटिक गानों पर रील बनाती हुई नजर आ रही है.
मोनालिसा की कब हुई थी शादी?
महाकुंभ 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा ने पिछले महीने ही मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी की थी. फरमान खान एक एक्टर और मॉडल है. इंटरफेथ शादी के बाद काफी विवाद हुआ. लेकिन दोनों ने काफी हिम्मत के साथ इन आलोचनाओं का सामना किया. बताया जा रहा है कि मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ केरल में हीं रह रही है. इस बीच मोनालिसा और फरमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों पार्क में काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं.
मोनालिसा और फरहान ने Slow Motion वाला वीडियो शूट कराया है. मोनालिसा की शादी के बाद यह पहला Happy Feeling वाला वीडियो है. मोनालिसा ने मुस्लिम फरहान से अपने परिवार की रजामंदी के बिना शादी की थी.
इस कारण कई हिंदूवादी संगठनों ने उसकी शादी को लव-जेहाद बताकर प्रचारित किया. फरहान… pic.twitter.com/XaphU2YAx3
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 5, 2026
वीडियो वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि फरमान अपनी पत्नी मोनालिसा को बाहों में लिया हुआ है. दोनों शादी के बाद खुशी के पल साथ में जी रहे हैं. फरमान ने मोनालिसा को गोद में उठा रखा है. पत्नी को यूं उठाकर वो झूम रहे हैं. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर मोनालिसा के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. इससे पहले कपल की समंदर किनारे हनीमून पर चिल करते हुए फोटो सामने आई थी. मोनालिसा की खुशी देखकर लगता है वो फरमान का साथ पाकर काफी खुश हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की थी ये अपील
शादी के बाद लव जिहाद का आरोप लगने के बाद मोनालिसा और फरमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अपील की थी कि कृपया मेरा पीछा छोड़ दीजिए. उन्होंने बताया था कि लोग उन्हें धमका रहे हैं. उनकी जान को खतरा है. कपल ने साफ कहा अगर उन्हें यूं ही परेशान किया जाएगा तो वे सुसाइड कर लेंगे. वहीं डायेक्टर सनोज मिश्रा ने उनके रिश्ते को लव जिहाद का नाम दिया था. फिलहाल दोनों शादी के बाद केरल में रह रहे हैं. सामने आए इस वीडियो से लग रहा है कि दोनों काफी खुश हैं.